{"_id":"621a07564ceefd66fb4a8910","slug":"snowfall-in-uttarakhand-vehicles-stuck-near-yamunotri-highway-efforts-being-made-to-open-the-way","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Snowfall in uttarakhand: बर्फबारी के कारण घरों में दुबके लोग, यमुनोत्री हाईवे के पास फंसे वाहनों को निकालने के लिए हटाई जा रही बर्फ, तस्वीरें...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Snowfall in uttarakhand: बर्फबारी के कारण घरों में दुबके लोग, यमुनोत्री हाईवे के पास फंसे वाहनों को निकालने के लिए हटाई जा रही बर्फ, तस्वीरें...
संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ/ उत्तरकाशी
Published by: रेनू सकलानी
Updated Sat, 26 Feb 2022 06:06 PM IST
सार
केदारनाथ में छह फीट बर्फ जमी है। वहीं मद्महेश्वर व तुंगनाथ में भी हिमपात होने से निचले इलाकों में ठंड बढ़ गई है।
विज्ञापन
1 of 8
snowfall
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
उत्तराखंड के कई पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी का सिलसिला जारी है। जबकि मैदान क्षेत्रों में बादलों की तेज गर्जना के साथ बारिश हो रही है। उत्तरकाशी जिले में बारिश और बर्फबारी से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। बर्फबारी के चलते गंगोत्री हाईवे सुक्की टॉप से आगे और यमुनोत्री हाईवे हनुमान चट्टी और जानकीचट्टी के बीच अवरूद्ध हो गया है। जिसके चलते कई वाहन फंस गए हैं। स्थानीय लोग स्वयं वाहनों को हटाने में जुटे हुए हैं।
यमुनोत्रीधाम सहित आसपास के गांव क्षेत्र में सुबह से बर्फबारी तो तहसील क्षेत्र बडकोट आदि यमुना घाटी में बारिश थमने का नाम नहीं ले रही है। बारिश बर्फबारी के कारण लोग घरों मे दुबके हुए। दूसरी ओर कड़ाके की ठंड के बीच जोशीमठ नगर में लोगों को अंधेरे में रात गुजारनी पड़ी।
लगातार बारिश और बर्फबारी के चलते चमोली जिले में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। जोशीमठ क्षेत्र के चारों ओर चोटियां बर्फ से ढकी हुई हैं। ऐसे लोगों की मुश्किलें यहां और भी बढ़ गई हैं। विद्युत विभाग के अवर अभियंता डीएस रावत ने बताया कि वन विभाग कार्यालय के पास तार आपस में टकरा गए थे, जिससे लाइन में फाल्ट आने से विद्युत व्यवस्था बाधित रही।
केदारनाथ में लगातार तीसरे दिन भारी बर्फबारी हुई है। अनुमान है कि यहां लगभग छह फीट से अधिक नई बर्फ जमा हो चुकी है, जबकि पहले से 8 फीट मौजूद थी। धाम में लगभग 14 फीट बर्फ जमी है। मद्महेश्वर व तुंगनाथ में भी भारी बर्फबारी हुई है। शनिवार तड़के से केदारनाथ में बर्फबारी शुरू हो गई थी, जो पूरे दिनभर होती रही।
2 of 8
snowfall
- फोटो : अमर उजाला
बर्फबारी के कारण यमुनोत्री हाईवे के पास फसां वाहन। जिसे निकालने के लिए स्थानीय लोग ही जुटे हुए हैं। पिछले दो दिनों से जनपद में रूक-रूककर ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और निचले क्षेत्र में बारिश का सिलसिला जारी है।
3 of 8
snowfall
- फोटो : अमर उजाला
गंगोत्री धाम सहित उपला टकनौर क्षेत्र में बर्फबारी हुई है, जिससे सुक्की टॉप से आगे वाहनों की आवाजाही अवरूद्ध है। वहीं यमुनोत्री धाम सहित आसपास के गांव में भी बर्फबारी हुई है। केदारनाथ-गौरीकुंड पैदल मार्ग भी चीरबासा तक काफी बर्फ जमी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
snowfall
- फोटो : अमर उजाला
जोशीमठ मुख्य बाजार में अचानक खंभे से टूटकर बिजली का तार जमीन पर गिर गया। गनीमत रही कि उस समय वहां से कोई गुजर नहीं रहा था। तार टूटने से कुछ देर के लिए वाहनों को भी रोक दिया गया था। वहीं केदारपुरी पिछले दो माह से बर्फ की मोटी चादर ओढ़े हुए हैं।
विज्ञापन
5 of 8
यमुनोत्री में बर्फबारी
- फोटो : अमर उजाला
यमुनोत्री धाम सहित आसपास के गांव में भी भारी बर्फबारी हुई है। जिस कारण लोग घरों में दुबके हुए हैं। उधर, द्वितीय केदार मद्महेश्वर व तृतीय केदार तुंगनाथ में भी तीन से चार फीट बर्फ गिर चुकी है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।