फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

School Bus Accident: बाल दिवस पर घूमकर लौट रहे थे छात्र, अचानक हुआ हादसा और मच गई चीख पुकार, तस्वीरें

Mon, 14 Nov 2022 09:29 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, किच्छा(ऊधमसिंह नगर)
संवाद न्यूज एजेंसी, किच्छा(ऊधमसिंह नगर) Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 14 Nov 2022 09:29 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand School Bus Accident in Kichha: many children died on children's day during return from tour Photos
किच्छा में स्कूल बस हादसा - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड में बाल दिवस पर बड़ा हादसा हो गया। हंसी खुशी बच्चे स्कूल के टूर पर निकले थे पर उन्हें क्या पता था कि वे हादसे का शिकार हो जाएंगे। ऊधमसिंह नगर जिले के सितारगंज में सोमवार शाम विद्याराम सुधि सिंह गर्ल्स हायर सीनियर स्कूल के बच्चों की बस हादसे का शिकार हो गई। हादसे में एक शिक्षिका और एक बच्चे की जान चली गई। 

उत्तराखंड: सितारगंज में स्कूल बस पलटने से बड़ा हादसा, छात्रा समेत दो की मौत, कई गंभीर घायल

जानकारी के अनुसार, सोमवार को किच्छा के स्कूल की सात शिक्षिकाओं के साथ 51 छात्राओं का दल प्राइवेट बस से शैक्षिक भ्रमण पर नानकमत्ता गया था। शाम को लौटते समय करीब 3:45 बजे भिटौरा गांव में आईटीआई के सामने एनएच-74 पर विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक और बस की जोरदार टक्कर हो गई। अचानक बस पलट गई। हादसे के बाद बस में सवार छात्राओं और शिक्षिकाओं में चीखपुकार मच गई। 

Uttarakhand School Bus Accident in Kichha: many children died on children's day during return from tour Photos
स्कूल बस हादसा - फोटो : अमर उजाला

हादसे में बस में सवार पंजाबी मोहल्ला किच्छा निवासी शिक्षिका लता गंगवार (37) पुत्री स्व. टीकाराम गंगवार और आजादनगर वार्ड नंबर दो सुभाष कॉलोनी किच्छा निवासी कक्षा छह की छात्रा ज्योत्सना (14) पुत्री प्रकाश मजूमदार की मौत हो गई। इसके अलावा 30 से अधिक छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गईं जबकि अन्य को भी मामूली रूप से चोटें आई हैं। 

Uttarakhand School Bus Accident in Kichha: many children died on children's day during return from tour Photos
किच्छा में स्कूल बस हादसा - फोटो : अमर उजाला

हादसे के बाद राहगीरों ने आननफानन घायलों को बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को आपातकालीन 108 एंबुलेंस, पेट्रोलिंग स्कार्पियों व अन्य वाहनों से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने गंभीर रूप से घायल 10 लोगों को उजाला सिग्नस एसएच अस्पताल और 12 घायलों को प्रयास अस्पताल रेफर कर दिया। एक घायल महिला को बरेली ले जाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand School Bus Accident in Kichha: many children died on children's day during return from tour Photos
किच्छा में स्कूल बस हादसा - फोटो : अमर उजाला

इधर सीओ ओमप्रकाश शर्मा ने पलटी बस को क्रेन से किनारे लगवाकर यातायात बहाल कराया। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है। ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया। डीएम युगल किशोर पंत ने भी अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना। 

विज्ञापन
Uttarakhand School Bus Accident in Kichha: many children died on children's day during return from tour Photos
किच्छा में स्कूल बस हादसा - फोटो : अमर उजाला

एसीएमओ डॉ. हरेंद्र मल्लिक, एसडीएम तुषार सैनी व तहसीलदार जगमोहन त्रिपाठी अस्पताल में घायलों की सेवा में जुटे रहे। कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा के प्रतिनिधि उमाशंकर दूबे, भाजपा के जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, मंडी चेयरमैन अमरजीत सिंह कटवाल व ब्लॉक प्रमुख कमलजीत कौर के पति पलविंदर सिंह औलख ने भी अस्पताल व दुर्घटनास्थल पर घायलों की तीमारदारी की। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed