फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गंगोत्री नेशनल पार्क में बढ़ा दुर्लभ वन्य जीवों का कुनबा, ट्रैप कैमरे में कैद हुईं तस्वीरें...

Sun, 17 May 2020 12:14 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उत्तरकाशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उत्तरकाशी Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 17 May 2020 12:14 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand : Rare species of animals photos capture in trap camera of Gangotri national park
- फोटो : अमर उजाला

कोरोना को लेकर लॉकडाउन के चलते गंगोत्री नेशनल पार्क में मानवीय गतिविधियां शून्य होने के कारण वन्य जीवों का कुनबा समृद्ध हो रहा है। इस बार वन विभाग के ट्रैप कैमरा में हिम तेंदुआ व भूरा भालू आदि दुर्लभ वन्य जीवों की तस्वीरें कैद हुईं हैं।

Uttarakhand : Rare species of animals photos capture in trap camera of Gangotri national park
- फोटो : अमर उजाला

हिम तेंदुआ, भूरा भालू, रेड फॉक्स व कस्तूरा मृग आदि दुर्लभ वन्य जीव जंतुओं की मौजूदगी वाले गंगोत्री नेशनल पार्क के लिए लंबा लॉकडाउन वरदान साबित हुआ है। बीते साल नवंबर से पार्क क्षेत्र में मानवीय आवाजाही बंद है। इससे पार्क क्षेत्र में वन्य जीव स्वच्छंद होकर विचरण कर रहे हैं। पार्क प्रशासन द्वारा दुर्लभ वन्य जीवों की निगरानी एवं अनुसंधान के उद्देश्य से यहां ट्रैप कैमरा लगाए हैं।

Uttarakhand : Rare species of animals photos capture in trap camera of Gangotri national park
- फोटो : अमर उजाला

पार्क के उपनिदेशक नंदावल्लभ शर्मा ने बताया कि पार्क क्षेत्र में 50 कैमरा ट्रैप लगाए गए हैं। इनमें से अधिकांश में हिम तेंदुआ की तस्वीरें आई हैं। यह पार्क क्षेत्र में हिम तेंदुओं की संख्या में इजाफे की ओर संकेत करता है। बीते सालों में एक अप्रैल को गंगोत्री नेशनल पार्क पर्यटकों की आवाजाही के लिए खुल जाता था, लेकिन इस बार लॉकडाउन के चलते अभी तक यहां पर्यटकों की आवाजाही प्रतिबंधित है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand : Rare species of animals photos capture in trap camera of Gangotri national park
- फोटो : अमर उजाला

वन विभाग की टीम ने बीते तीन अप्रैल और 25 अप्रैल के बाद अब 12 से 16 मई तक पार्क क्षेत्र की रेकी की।  पार्क के वन क्षेत्राधिकारी प्रताप सिंह पंवार ने बताया कि इस बार पार्क क्षेत्र में वन्य जीवों का कुनबा समृद्ध हुआ है। रेकी के दौरान टीम को बड़ी संख्या में भरल मृगों के झुंड के साथ ही भूरा भालू भी गोमुख ट्रैक पर नजर आया।

विज्ञापन
Uttarakhand : Rare species of animals photos capture in trap camera of Gangotri national park
- फोटो : अमर उजाला

उन्होंने बताया कि इस बार सर्दियों में भारी बर्फबारी के चलते गंगोत्री-गोमुख ट्रैक कुछ स्थानों पर क्षतिग्रस्त हुआ है। भोजवासा से पहले कच्ची ढांग में ट्रैक बेहद जोखिम भरा है। इसे दुरुस्त कराया जा रहा है। टीम ने नेलांग वैली में नीलापानी तक, गंगोत्री से गोमुख तथा केदारताल ट्रैक की रेकी की। टीम में उपनिदेशक एवं रेंजर के साथ ही हरीश, राजवीर रावत, सोहन लाल अवस्थी व देवराज राणा आदि शामिल रहे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed