फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Heat intensifies amidst dry weather

Dehradun News: शुष्क मौसम में गर्मी दिखा रही तेवर

Tue, 22 Sep 2026 07:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 07:30 PM IST
विज्ञापन
Heat intensifies amidst dry weather
देहरादून। मानसून की गतिविधियों में ब्रेक लगने के बाद से गर्मी अपने तेवर दिखा रही है। खासकर मैदानी इलाकों में चटक धूप खिलने से पारा सामान्य से ऊपर दर्ज किया जा रहा है। आने वाले दिनों में भी मौसम का मिजाज कुछ ऐसा ही रहने के आसार हैं।
विज्ञापन

आंकड़ों पर नजर डालें तो मंगलवार को दून का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री इजाफे के साथ 33.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जबकि दिन भर खिली धूप का असर रात के तापमान पर भी देखने को मिला और यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री बढ़ोतरी की साथ 21.6 डिग्री रहा। ऐसा ही हाल प्रदेश के अन्य इलाकों में भी रहा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 23 सितंबर को दून का अधिकतम 33 और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री रहने की संभावना है। आने वाले दिनों की बात करें तो पर्वतीय जिलों के कुछ इलाकों में 28 सितंबर तक हल्की बारिश होने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed