फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   10-day educational tour for students from border areas begins

Dehradun News: सीमावर्ती क्षेत्र के विद्यार्थियों का 10 दिवसीय शैक्षिक भ्रमण शुरू

Tue, 22 Sep 2026 09:13 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 09:13 PM IST
विज्ञापन
10-day educational tour for students from border areas begins
देहरादून। आईटीबीपी की 23वीं वाहिनी की ओर से सीमावर्ती क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए 10 दिवसीय शैक्षिक भ्रमण आयोजित किया जा रहा है। मंगलवार को सीमाद्वार परिसर में उत्तरी फ्रंटियर के आईजी मनु महाराज की मौजूदगी में कार्यक्रम का फ्लैग-ऑफ किया गया। भ्रमण में राजकीय इंटर कॉलेज पांडुकेश्वर के 28 छात्र-छात्राएं और दो शिक्षक शामिल हैं। इनमें 15 छात्राएं और 13 छात्र हैं। विद्यार्थी 21 सितंबर को पांडुकेश्वर से देहरादून पहुंच चुके हैं। 30 सितंबर तक चलने वाले भ्रमण में वृंदावन, मथुरा, आगरा, अयोध्या और नई दिल्ली के ऐतिहासिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा। आगरा में ताजमहल और आगरा किला, अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर, सरयू घाट और हनुमानगढ़ी के साथ नई दिल्ली में विभिन्न स्थल और मेट्रो यात्रा कार्यक्रम में शामिल हैं। दिल्ली में आईटीबीपी महानिदेशक के साथ संवाद भी प्रस्तावित है। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों के ज्ञान, आत्मविश्वास और दृष्टिकोण का विस्तार करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed