{"_id":"62efce030f80785ebb38ae40","slug":"uttarakhand-rainfall-weather-five-families-left-house-after-soil-erosion-during-river-overflow-in-haridwar","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हरिद्वार में नदी का रौद्र रूप: भू कटाव होने पर पांच परिवारों ने छोड़ा घर, रपटा बहने से कटा संपर्क, तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिद्वार में नदी का रौद्र रूप: भू कटाव होने पर पांच परिवारों ने छोड़ा घर, रपटा बहने से कटा संपर्क, तस्वीरें
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Published by: अलका त्यागी
Updated Sun, 07 Aug 2022 08:47 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
हरिद्वार में उफान पर आई नदी ने मचाई तबाही
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
शनिवार की आधी रात के बाद हुई मूसलाधार बारिश से हरिद्वार के रानीपुर में रोह नदी उफान पर आ गई। रविवार तड़के नदी ने ऐसा रौद्र रूप दिखाया कि नवोदय नगर कॉलोनी की तरफ कटाव शुरू कर दिया। कटाव होते देख कॉलोनी के लोगों की सांसें थम गई। खतरे को देखते हुए कॉलोनी के पांच परिवारों ने अपने घरों का सामान निकालकर सड़क पर रख दिया और अपने परिचितों के यहां शरण ली।
शनिवार की आधी रात के बाद क्षेत्र में अचानक से तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश तो सुबह चार बजे के आसपास थम गई, लेकिन शिवालिक की पहाड़ियों और घाड़ क्षेत्र से आने वाली रानीपुर रोह का जलस्तर बढ़ने लगा। नदी के किनारे बसाया टिहरी विस्थापित क्षेत्र की नवोदय कॉलोनी क्षेत्र के पास कटाव होना शुरू हो गया। कटाव के बाद नदी के पानी का रुख कॉलोनी क्षेत्र की तरफ होने लगा। कई घरों के लिए खतरा पैदा होते देखे लोगों में अफरातफरी मच गई।
कॉलोनी के लोगों ने इसकी पुलिस और जिला प्रशासन को दी। सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। खतरे को देखते हुए कॉलोनी के पांच परिवारों को घर खाली करने को कहा गया। पांचों परिवार अपना जरूरी सामान बाहर निकालकर सड़क पर आ गए। बाद में इस सामान को दूसरे लोगों के घरों में रखा गया।
2 of 5
बारिश के बाद हुआ भू कटाव
- फोटो : अमर उजाला
इन पांचों परिवारों ने अपने परिचितों के घरों में शरण ली। एसडीएम पूरण सिंह राणा ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा। उनका कहना है कि हालांकि कोई जनहानि नहीं हुई है। फिर भी प्रशासन भूमि कटाव और नदी के जल स्तर पर लगातार नजर रखे हुए है।
3 of 5
नदी ने मचाई तबाही
- फोटो : अमर उजाला
तेज बहाव से रानीपुर रोह पर बना रपटा भी बह गया। रपटा बहने से बहादराबाद और धनौरी के बीच का संपर्क कट गया। अब लोगों को दूसरे मार्ग से तीन से चार किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी करनी पड़ रही है। मालूूम हो कि एक साल पहले ही महाकुंभ के दौरान बहादराबाद क्षेत्र को धनौरी से जोड़ने के लिए नदी पर लाखों रुपये का रपटा बनाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
परिवारों ने छोड़ा घर
- फोटो : अमर उजाला
नवोदय नगर विकास समिति के सदस्य बलवंत पंवार ने बताया कि सुबह भूमि कटाव होने से स्थिति बिगड़ती देख उन्होंने एक जेसीबी को स्वयं के खर्च पर बुलाया। जिससे जेसीबी से नदी के पानी का रुख मोड़ने का काम शुरू किया, तब जाकर कुछ राहत मिली। वरना, मकान पानी के तेज बहाव में बह जाते और कुछ भी हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
5 of 5
परिवारों ने छोड़ा घर
- फोटो : अमर उजाला
नवोदय नगर में रानीपुर रोह के तेज बहाव से तीन सौ मीटर तक भूमि कटाव हुआ है। एसडीएम पूरण सिंह राणा ने बताया कि भूमि कटाव और सुरक्षा दीवार बनाने के लिए पांच जेसीबी मशीन के साथ सिंचाई विभाग टीम जुट गई है। सुरक्षा दीवार, पेंचिंग और मकान के पास हुए भूमि कटाव का भराव किया जा रहा है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।