फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पीड़ादायक: हर जुबां पर...हे राम ! ये क्या हो गया, बिना दुल्हन के गांव लौटा दूल्हा, हर तरफ चीख-पुकार और चीत्कार

Thu, 06 Oct 2022 03:33 PM IST
शाहरुख खान निशांत खनी, अमर उजाला, हरिद्वार
निशांत खनी, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 06 Oct 2022 03:33 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Pauri Bus Accident many People died happiness of married turned into mourning
विलाप करती दूल्हे की मां - फोटो : अमर उजाला
पौड़ी के कांडा गांव से दुल्हन लेने गए लालढांग और आसपास के 16 बराती अब कभी वापस नहीं लौट पाएंगे। बराती दुल्हन तो नहीं ला सके, लेकिन सफेद कपड़ों में लिपटे उनके शव बृहस्पतिवार को गांव पहुंचे। बस दुर्घटना के बाद गांव में कोहराम मचा है। हर तरफ चीख पुकार मची है। अपनों की मौत की खबर से परिवार बेसुध हैं। दूल्हा संदीप बुधवार को शाम पांच बजे बिना दुल्हन के गांव पहुंचा। संदीप हादसे से टूट गया है, लेकिन उसकी खामोशी नहीं टूट रही है। शादी वाले गांव में विजयदशमी की खुशियों की जगह मातम छाया है। गांव में अधिकतर घरों में चूल्हे नहीं जले हैं। लालढांग मिश्रित आबादी का कस्बा है। यहां पर हिंदू, मुस्लिम और सिख सुख-दुख में एक-दूसरे के साथी हैं। खेतीबाड़ी से ही ग्रामीणों की आजीविका चलती है। शादी-ब्याह में सभी लोग शामिल होते हैं। 
Uttarakhand Pauri Bus Accident many People died happiness of married turned into mourning
पौड़ी बस हादसे के बाद दूल्हे के घर में मातम - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को दोपहर गांव के संदीप की पौड़ी के कांडा गांव के लिए बरात निकली। हर कोई दुल्हन लाने के लिए उत्सुक था। बरात में बच्चों और महिलाओं से लेकर बुजुर्ग तक भी गए थे। 

 
Uttarakhand Pauri Bus Accident many People died happiness of married turned into mourning
पौड़ी बस हादसे के बाद दूल्हे के घर में मातम - फोटो : अमर उजाला
बस में 45 से अधिक बराती सवार थे। इनमें कई बच्चे भी थे। बरात की बस दुल्हन के घर पहुंचने से पहले सिमड़ी बैंड के पास चालक की लापरवाही से दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में समा गई। बस की कमानी का पट्टा टूटने से हादसा हुआ। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand Pauri Bus Accident many People died happiness of married turned into mourning
घटनास्थल पर लोग - फोटो : अमर उजाला
बस हादसे की मंगलवार शाम खबर मिलते ही गांव में मातम पसर गया। बुधवार को सुबह तक रेस्क्यू चला। बस में सवार हताहत बरातियों की सुबह तक सही जानकारी नहीं मिल सकी, जिससे गांव में पूरी रात लोग सो नहीं पाए।

 
विज्ञापन
Uttarakhand Pauri Bus Accident many People died happiness of married turned into mourning
घटनास्थल पर लोग - फोटो : अमर उजाला
हर कोई अपनों की सलामती की दुआएं करता रहा। बुधवार को शाम आठ बजे एसएसपी पौड़ी यशवंत सिंह चौहान ने बताया कि हादसे में 33 लोगों की मौत और 18 घायलों की पुष्टि की।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed