{"_id":"6aa70f748a78fdadc5061661","slug":"a-video-revealing-the-dilapidated-state-of-the-ward-has-dehradun-news-c-5-1-drn1089-1065545-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: वार्ड की बदहाली का वीडियो सामने आया, अस्पताल प्रबंधन ने शुरू कराई पड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: वार्ड की बदहाली का वीडियो सामने आया, अस्पताल प्रबंधन ने शुरू कराई पड़ताल
Mon, 14 Sep 2026 02:32 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Mon, 14 Sep 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
दून अस्पताल के एक वार्ड की व्यवस्थाओं को लेकर सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो ने अस्पताल प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। वीडियो में वार्ड की सफाई व्यवस्था, शौचालय की स्थिति और मरीजों को उपलब्ध कराए जा रहे कंबलों की हालत दिखाई गई है। इसके अलावा मरीजों की देखभाल को लेकर भी सवाल उठाए गए हैं।
राधा राजेश्वरी नाम की युवती ने यह वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है। इसमें दावा किया गया है कि डेंगू से पीड़ित मरीज को सामान्य मरीजों के बीच रखा गया था। मरीज की समुचित देखभाल नहीं होने का भी आरोप लगाया गया। बाद में मरीज को निजी अस्पताल में भर्ती कराने की बात कही गई है।
वीडियो वायरल होने के बाद दून अस्पताल प्रबंधन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए इसकी जांच शुरू कराई है। डीएमएस डॉ. विनम्र मित्तल के अनुसार, वीडियो एक-दो दिन पुराना बताया जा रहा है। इसमें दिखाई गई व्यवस्थाओं और लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है। जांच के बाद स्थिति स्पष्ट होने की बात कही गई है।