{"_id":"633e8a0790c0587126161443","slug":"uttarakhand-bus-accident-in-bironkhal-pauri-marriage-happiness-turned-into-mourning-read-more-update-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand Bus Accident: वो दो वजह जिनसे बचीं कई जिंदगियां, अगर संदीप की शादी में जाते तो शायद कफन में आते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand Bus Accident: वो दो वजह जिनसे बचीं कई जिंदगियां, अगर संदीप की शादी में जाते तो शायद कफन में आते
निशान्त खनी, अमर उजाला, हरिद्वार
Published by: रेनू सकलानी
Updated Thu, 06 Oct 2022 03:31 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
हादसे के बाद बिखर गया संदीप।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पौड़ी जिले के कोटद्वार बीरोंखाल सिमड़ी में मंगलवार देर शाम हुए बस हादसे में वाहन चालक समेत 33 बरातियों की मौत हो गई जबकि 19 लोग घायल हो गए। बुधवार देर शाम तक सिमड़ी में पूर्वी नयार नदी की खाई (200 मीटर खाई) से पुलिस, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ के जवानों ने 31 शव निकाले।
संदीप की बरात जाने के दिन मंगलवार को लालढांग गांव में दो और भी शादी समारोह थे। पूजा की ऋषिकेश से बरात आनी और राहुल की शादी की रिसेप्शन पार्टी थी। दो समारोह होने से गांव के कई लोग संदीप की बरात में नहीं जा सके। बस हादसे के बाद बरात में शामिल नहीं हो पाने वाले ग्रामीण सोचकर ही दहशत में हैं।
गांव में मातम के बीच पूजा की बरात में गिनती के लोग आए। शादी की रस्म अदायगी कर दुल्हन लेकर गए। राहुल की रिसेप्शन पार्टी में भी गिनती के लोग पहुंचे। लालढांग निवासी संदीप के बरात की बस दुर्घटना से उत्तराखंड शोक में डूबा है। चालक की लापरवाही से बस में सवार 33 लोग अकाल मौत के मुंह में समा गए। बस की कमानी का पट्टा खराब था।
2 of 7
परिजनों को ढांढस बंधाने पहुंचे पूर्व मंत्री हरक सिंह और उनकी बहू अनुकृति गुसांई
- फोटो : अमर उजाला
चालक जुगाड़ कर बरातियों से भरी ओवरलोड बस को पौड़ी जिले के कांडा गांव ले जा रहा था। दुल्हन के घर पहुंचने से पहले सिमडी बैंड के पास कमानी का पट्टा टूट गया और बस खाई में समा गई। हादसे की खबर मिलते ही संदीप के गांव लालढांग में कोहराम मच गया।
3 of 7
हादसे में अपनों को खोने के बाद रोते-बिलखते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
गुरुवार को गांव में मृतकों के शव पहुंचने पर ग्रामीणों का जमावड़ा लगा रहा। आसपास के गांव के लोग भी जुटे। हर किसी की जुबान पर उसी दिन गांव की दो शादियों का जिक्र रहा। मंगलवार चार अक्तूबर को संदीप के पड़ोस में राकेश काला की बेटी पूजा की शादी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
उत्तराखंड में बस हादसा
- फोटो : अमर उजाला
पूजा की बरात ऋषिकेश से आनी थी। जबकि गांव में रिटायर्ड फोरेस्टर महिपाल रावत के बेटे राहुल रावत की शादी का रिसेप्शन था। राहुल की बरात कोटद्वार से आई थी। इन दो समारोह के चलते गांव के कई लोग संदीप की बरात में शामिल नहीं हो सके। संदीप की बरात के लिए बस के अलावा टैक्सी भी बुक थी। लेकिन गांव से बराती कम होने से एक ही बस में बरात दोपहर एक बजे दुल्हन लेने निकल गई थी।
विज्ञापन
5 of 7
बस हादसा
- फोटो : अमर उजाला
बस में सवार 51 लोगों में अधिकतर संदीप के नाते-रिश्तेदार थे। इनमें भी कई बच्चे-महिलाएं थी। ग्रामीण संजीत कुमार टोंक बताते हैं गांव में उस दिन दो समारोह नहीं होते तो गांव के अधिकतर लोग बरात में शामिल हो जाते। बड़े-बुजुर्गों के लिए बस और महिलाओं-बच्चों के लिए टैक्सी बुक थी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।