फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उत्तराखंड: आजादी के कई साल बाद भी जान जोखिम में डालकर आवाजाही कर रहे लोग, तस्वीरें बेहद खतरनाक

Thu, 09 Sep 2021 04:10 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यजू डेस्क, अमर उजाला, बड़कोट
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, बड़कोट Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 09 Sep 2021 04:10 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand news: Uttarkashi barkot are many villagers took their life in danger watch photos
गाड़-गदेरे (नाले) ऊफान पर - फोटो : अमर उजाला

आजादी के कई साल बाद भी उत्तराखंड प्रदेश के बड़कोट में आठ गांवों के ग्रामीण जान जोखिम में डालकर आवाजाही करने के लिए मजबूर हैं। बड़कोट से आई इन तस्वीरों को देख आप अंदाजा लगा पाएंगे कि ग्रामीण रोजाना अपना जीवन जोखिम में डालकर कैसे आवाजाही कर रहे हैं।

उत्तराखंड मौसम: ऑरेंज अलर्ट के बीच अधिकतर इलाकों में हुई बारिश, बदरीनाथ और यमुनोत्री हाईवे बंद

आजादी के कई साल बीत गए हैं, लेकिन आज भी सरबडियार के आठ गांवों के लिए सड़क न बनने के कारण ग्रामीणों को मानसून में इस तरह अपनी जान जोखिम में डालकर बरसाती नालों से आवाजाही करनी पड़ती है। ग्राणीणों के लिए बनाई गई लाखों रुपये की लागत की ट्राॅली भी यहां शो-पीस बनी हुई है।

बड़कोट क्षेत्र के ठकराल पट्टी के आखिरी गांव सरनौल से लगी पुरोला तहसील के सरबडियार पट्टी की तीन ग्राम सभा के आठ गांव के लोग बरसात में इस तरह एक से दूसरी जगह जाते हैं। सरुताल बुग्याल क्षेत्र में आने वाली बडियार नदी पर बरसात में आवाजाही इसी तरह बेहद जोखिम भरी हो जाती है।

uttarakhand news: Uttarkashi barkot are many villagers took their life in danger watch photos
गाड़-गदेरे (नाले) ऊफान पर - फोटो : अमर उजाला

हालांकि लोक निर्माण विभाग, वन विभाग, विकास विभाग इस नाले पर लोगों के आने-जाने लिए सुविधाएं करता है। लेकिन मानसून में इन सुविधाओं की सारी पोल खुल जाती है। इतना ही नहीं बीते दिन कोरोना वॉरियर्स की टीम को भी टीकाकरण के लिए इसी तहर सरबडियार क्षेत्र में जाना पड़ा।

uttarakhand news: Uttarkashi barkot are many villagers took their life in danger watch photos
गाड़-गदेरे (नाले) ऊफान पर - फोटो : अमर उजाला

वहीं मौसम विज्ञानियों ने अगले 24 घंटे में राज्य के कई पर्वतीय इलाकों में तेज बौछारों के साथ भारी बारिश की संभावना जताई है। भारी बारिश की संभावनाओं को देखते हुए मौसम विभाग की ओर से ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
uttarakhand news: Uttarkashi barkot are many villagers took their life in danger watch photos
गाड़-गदेरे (नाले) ऊफान पर - फोटो : अमर उजाला

मौसम विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक राज्य के पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं तेज गर्जना के साथ बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है। राजधानी दून में अगले चौबीस घंटे के भीतर हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। 

विज्ञापन
uttarakhand news: Uttarkashi barkot are many villagers took their life in danger watch photos
गाड़-गदेरे (नाले) ऊफान पर - फोटो : अमर उजाला

यमुनोत्रीधाम सहित यमुना घाटी में बुधवार मध्य रात्री से गुरुवार सुबह तक बारिश हुई। भारी-बारिश से क्षेत्र के गाड़-गदेरे (नाले) ऊफान पर आ गए हैं। इस वजह से यमुनोत्री हाईवे कई जगह बंद हो गया है। रुद्रप्रयाग जिले में तड़के से बारिश होती रही। यहां ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग सिरोहबगड़ में अवरुद्ध हो गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed