फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उत्तराखंड: सरयू नदी का तेज बहाव बना काल, नहाते समय बहे दो सगे भाई, एक बच्चे का शव बरामद, तस्वीरें...

Sun, 26 Sep 2021 09:35 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कपकोट/बागेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कपकोट/बागेश्वर Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 26 Sep 2021 09:35 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand News: Two Real Brothers Drown in Bageshwar saryu River during Bath Photos
नदी में नहाने गए बच्चे डूबे - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड में बागेश्वर जिले के कपकोट में रविवार को माता-पिता की गैरमौजूदगी में नदी में नहाने गए 10 और सात साल के दो सगे भाई नदी के तेज बहाव में बह गए। एक बच्चे का शव बरामद हो गया है, दूसरे की तलाश जारी है। हादसे के बाद घर में कोहराम मचा हुआ है।



सुबह करीब 10 बजे नगर पंचायत क्षेत्र के भयूं में रहने वाले प्रकाश राम का पुत्र मोहित कुमार (10) और सुमित कुमार (7) सरयू नदी में नहाने गए थे। इस दौरान दोनों नदी के तेज बहाव में बह गए। लोगों के हादसे की सूचना पुलिस और प्रशासन को देने पर एसडीआरएफ, फायर और आपदा प्रबंधन विभाग की टीमों ने मौके पर पहुंचकर बच्चों की तलाश शुरू की। करीब साढ़े 11 बजे मोहित का शव बरामद हो गया लेकिन सुमित का देर शाम तक कोई पता नहीं चल पाया। 

टिहरी झील: जलस्तर बढ़ने से खतरे में आया सरोट गांव, आंगन झील में समाने पर खाली कराए मकान, तस्वीरें...

मूल रूप से किलपारा निवासी प्रकाश राम कपकोट के भयूं हाइडिल गेट के समीप रहते हैं। उनके पिता गंगा राम कई साल पहले भयूं में बस गए थे। रविवार को प्रकाश राम की मां की तबीयत खराब हो गई थी। प्रकाश और उनके पिता गंगा राम उन्हें लेकर जिला अस्पताल गए थे जबकि प्रकाश की पत्नी घास लेने जंगल गई हुई थी। घर पर दोनों बच्चे अकेले थे। सूचना मिलने पर एसडीएम परितोष वर्मा, सीओ शिवराज सिंह राणा, थानाध्यक्ष मदन लाल भी मौके पर पहुंचे। सीओ राणा ने बताया कि नदी में बहे सुमित का शाम तक पता नहीं चला है। सर्च अभियान जारी है। 

Uttarakhand News: Two Real Brothers Drown in Bageshwar saryu River during Bath Photos
नदी में नहाने गए बच्चे डूबे - फोटो : अमर उजाला

स्थानीय लोगों के अनुसार हादसे के समय मोहित और सुमित की मां आशा देवी घर के ही पास जंगल में घास काटने गई थी। बच्चों के बहने की सूचना पर वह बदहवास स्थित में नदी के पास पहुंची और नदी में कूदने का प्रयास करने लगी। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे किसी तरह पकड़कर घर पहुंचाया। 

Uttarakhand News: Two Real Brothers Drown in Bageshwar saryu River during Bath Photos
नदी में नहाने गए बच्चे डूबे - फोटो : अमर उजाला

पुलिस के अनुसार नदी में नहाने जाने से पहले दोनों बच्चे घर के ही पास सड़क पर लगे हैंडपंप में नहा रहे थे। सीओ शिवराज सिंह राणा ने बताया कि प्रकाश राम का घर भयूं में सड़क के ही पास है। दोनों बच्चे सुबह हैंडपंप पर नहाते हुए देखे गए। उसके बाद दोनों नदी में नहाने चल दिए।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand News: Two Real Brothers Drown in Bageshwar saryu River during Bath Photos
नदी में नहाने गए बच्चे डूबे - फोटो : अमर उजाला

बागेश्वर जिले में हर साल नदी में डूबने की घटनाएं सामने आती रहती हैं। इस बरसात में अब तक सात घटनाओं में पांच लोगों की नदी में बहने से मौत हो चुकी है। इनमें दो महिलाओं के साथ ही रविवार को डूबे एक बच्चे का पता नहीं चल पाया है। बीते दो जुलाई को पगना निवासी दान सिंह (62) पुत्र खुशाल सिंह सरयू में बह गए थे। स्थानीय लोगों ने उनके शव को नदी से निकाल लिया था। 14 जुलाई को कपकोट के मुनार निवासी रमुली देवी (65) घास काटने गई थी। वापसी में वह नदी में बह गई थी। उनका शव नदी से बरामद हो गया था। जबकि 19 जुलाई को आरे निवासी गोपुली देवी (78) पत्नी त्रिलोक सिंह सरयू में बही थी। पुलिस के अनुसार गोपुली देवी ने नदी में छलांग लगाई थी।

विज्ञापन
Uttarakhand News: Two Real Brothers Drown in Bageshwar saryu River during Bath Photos
नदी में नहाने गए बच्चे डूबे - फोटो : अमर उजाला

23 जुलाई को द्यांगण निवासी गंगा देवी (50) पुत्री मोहन सिंह कठायत गोमती नदी में नहाने गई थी। जिसके बाद वह घर नहीं लौटी। पुलिस ने एक महिला को गोमती नदी में बहते हुए देखा था। उसका भी कोई पता नहीं चला।  24 जुलाई को कपकोट के धौलानी निवासी आनंद राम की पुत्री गरिमा (15) घास काटने जंगल गई थी। वापसी में बेलंग गधेरे में चीड़ के लट्ठों से बनाई गई अस्थायी पुलिया पार करते गधेरे में गिर गई थी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed