केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 12वीं की बोर्ड परीक्षा में देहरादून रीजन में उत्तराखंड के बागेश्वर जिले की 100 फीसदी छात्राओं ने पास होकर प्रदेश का मान बढ़ाया। बोर्ड परीक्षा में बागेश्वर की सभी 131 छात्राएं सफल हुईं। जबकि रुद्रप्रयाग के 99.07 फीसदी छात्रों ने सफलता पाकर दूसरे नंबर पर अपनी जगह बनाई। जिले की 98.57 फीसदी छात्राओं ने परीक्षा में सफलता हासिल की। उधर, यूपी के जेपी नगर जिले की 97.91 फीसदी छात्राओं ने सफलता प्राप्त की।
CBSE Results 2021: 15.42 प्रतिशत बढ़ा दून रीजन का रिजल्ट, 98.64 फीसदी विद्यार्थी हुए पास
बता दें कि सीबीएसई ने शुक्रवार को 12वीं का रिजल्ट घोषित किया। देहरादून रीजन का परिणाम बीते दो सालों की तुलना में इस बार 15.42 फीसदी अधिक रहा। जबकि 98.64 फीसदी छात्रों ने परीक्षा पास की। सीबीएसई के देहरादून रीजन में उत्तराखंड के सभी 13 और उत्तरप्रदेश के आठ जिलों के स्कूल आते हैं।
CBSE Results 2021: ऑनलाइन बना रिजल्ट तो पकड़ में आया फर्जीवाड़ा, उत्तराखंड-यूपी के 18 स्कूलों के 31 बच्चों को नोटिस
बिना परीक्षा के निकले रिजल्ट को लेकर छात्रों का उत्साह कम देखने को मिला। जहां एक ओर बोर्ड परीक्षा में बाजी मारने वाले छात्र स्कूल में आकर अपने मित्रों व शिक्षकों के साथ जश्न मनाते थे, लेकिन इस बार शहर के कुछ एक स्कूलों में गिने चुने छात्र ही पहुंचे। जबकि, अधिकतर स्कूलों में बच्चे आए ही नहीं। स्कूल प्रबंधकों का कहना है कि कोरोनाकाल में सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बच्चे जश्न मनाने के लिए स्कूल नहीं आए।
2 of 7
सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट आने के बाद खुशी मनाते छात्र-छात्राएं
- फोटो : अमर उजाला
इस साल कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा के लिए देहरादून रीजन में उत्तराखंड के 486 और यूपी के 336 स्कूलों के 71063 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे। इसमें से 67421 नियमित और 3642 प्राइवेट छात्र थे। स्कूलों के 64531 में से 63654 छात्रों ने परीक्षा पास की। देहरादून रीजन के क्षेत्रीय निदेशक रणबीर सिंह ने पास हुए सभी छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि बोर्ड परिणाम बनाने में पूरी पारदर्शिता एवं गाइडलाइन का पालन किया गया है।
3 of 7
रिजल्ट आने पर खुशी मनाते छात्र
- फोटो : अमर उजाला
पिछले तीन साल का रिजल्ट प्रतिशत
2019 73.57 फीसदी
2020 83.22 फीसदी
2021 98.64 फीसदी
4 of 7
सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट आने के बाद खुशी मनाती छात्राएं
- फोटो : अमर उजाला
सीबीएसई के पोर्टल पर गलत जानकारी देने के चलते कुछ विद्यालयों के छात्रों का रिजल्ट रुक गया है। शहर के ऐसे कुछ स्कूल हैं जिसमें पांच, सात, 11, 15 बच्चों का रिजल्ट जारी नहीं किया गया है। इससे परेशान स्कूल प्रबंधकों ने सीबीएसई के कार्यालय से भी संपर्क किया। बताया गया है कि सही जानकारी दिए जाने के एक सप्ताह बाद ऐसे छात्रों का रिजल्ट जारी किया जाएगा।
5 of 7
सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट आने के बाद खुशी मनाती छात्राएं
- फोटो : अमर उजाला
12वीं कक्षा के बोर्ड रिजल्ट बनाने के दौरान सीबीएसई को ऐसे बोर्ड की जानकारी मिली जिसे मान्यता नहीं मिली थी। देहरादून रीजन में ही उत्तराखंड और यूपी के करीब 18 स्कूल ऐसे हैं जिन्होंने 31 छात्रों को ऐसे फर्जी बोर्ड से जारी मार्कशीट के आधार पर प्रवेश दिया और 12वीं का परिणाम बना डाला।