फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टिहरी झील: जलस्तर बढ़ने से खतरे में आया सरोट गांव, आंगन झील में समाने पर खाली कराए मकान, तस्वीरें...

Fri, 24 Sep 2021 08:33 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कंडीसौड़ (टिहरी)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कंडीसौड़ (टिहरी) Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 24 Sep 2021 08:33 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand News: Many Houses in Danger after Tehri Lake Water Level Increase Photos
टिहरी झील का जलस्तर बढ़ने से खतरे में आए घर - फोटो : अमर उजाला

टिहरी बांध की झील के आरएल 830 मीटर तक भरने को जहां टीएचडीसी अपनी बड़ी उपलब्धि मान रहा है, वहीं जलस्तर बढ़ाने से सरोट गांव के लोगों को खतरा हो गया है। ऐसे में प्रशासन को सरोट गांव के दो परिवारों के मकान खाली कराकर उन्हें सुरक्षित जगह पर शिफ्ट करना पड़ा। ग्रामीणों का कहना है, कि उन्हें हरिद्वार में कृषि भूमि वर्ष 2004 में दी गई, लेकिन अभी तक भवन प्रतिकर नहीं दिया गया है, जिससे वह खतरे की जद में आए अपने पुराने मकानों में रहने के लिए मजबूर हैं।



उत्तराखंड: 830 मीटर पहुंचा टिहरी झील का जलस्तर, हर साल होगा 15 मिलियन यूनिट अतिरिक्त बिजली उत्पादन

बांध की झील का जलस्तर बढ़ाने से आरएल 830 मीटर पर स्थित सरोट गांव के दो परिवारों के आंगन झील में समा गए, जिससे खतरे को देखते हुए तहसील प्रशासन ने अनुसूचित जाति के भरत लाल पुत्र चुनरिया लाल और कमला देवी पत्नी कुंदन लाल का मकान खाली करवाकर उन्हें सरोट गांव के ही पंचायत घर और पशु सेवा केंद्र में शिफ्ट किया है।

प्रभावितों ने कहा कि उन्हें भवन प्रतिकर नहीं मिला है। गांव के पूर्व प्रधान शूरवीर सिंह राणा और अर्जुन सिंह राणा ने कहा कि जलस्तर बढ़ाने से गांव के दो ही नहीं सौ परिवारों को खतरा पैदा हो गया है।

Uttarakhand News: Many Houses in Danger after Tehri Lake Water Level Increase Photos
टिहरी झील का जलस्तर बढ़ने से खतरे में आए घर - फोटो : अमर उजाला

कहा कि जब तक प्रतिकर भुगतान नहीं मिलेगा वे घर खाली नहीं करेंगे। थौलधार के पूर्व प्रमुख व कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट और जिला पंचायत सदस्य जयवीर सिंह रावत ने कहा कि झील का जलस्तर बढ़ाने से पहले प्रभावितों को प्रतिकर भुगतान दिया जाना चाहिए था।

Uttarakhand News: Many Houses in Danger after Tehri Lake Water Level Increase Photos
टिहरी झील का जलस्तर बढ़ने से खतरे में आए घर - फोटो : अमर उजाला

तहसीलदार किशन सिंह महंत और राजस्व उप निरीक्षक सुरेंद्र सिंह रावत ने कहा कि सरोट गांव के दो परिवारों को पशु सेवा केंद्र और पंचायत घर में शिफ्ट कर जिला प्रशासन को रिपोर्ट भेजी गई है। परिवारों के भुगतान संबंधी समस्या से डीएम व पुनर्वास निदेशक को अवगत करा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand News: Many Houses in Danger after Tehri Lake Water Level Increase Photos
टिहरी झील - फोटो : अमर उजाला

टीएचडीसी के अधिकारियों का कहना है कि जलस्तर बढ़ने से अब हर साल करीब 15 मिलियन यूनिट अतिरिक्त बिजली का उत्पादन बांध से होगा। हर दिन 50 से लेकर 60 लाख की अतिरिक्त आय प्राप्त होगी।

विज्ञापन
Uttarakhand News: Many Houses in Danger after Tehri Lake Water Level Increase Photos
टिहरी झील का जायजा लेने पहुंचे अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

झील में लगभग 100 मिलियन क्यूबिक मीटर अतिरिक्त पानी भी स्टोर कर सकेंगे और पेयजल और सिंचाई के साथ ही हरिद्वार, प्रयाग कुंभ क्षेत्र में विभिन्न पर्वों पर होने वाले स्नान आदि के लिए भी पानी काम आ सकेगा। वहीं, टीएचडीसी के अधिशासी निदेशक यूके सक्सेना ने बताया कि आरएल 835 से ऊपर के बांध प्रभावित 415 परिवारों की सूची पुनर्वास निदेशालय से मांगी गई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed