फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देहरादून: बारिश के बीच बड़ी संख्या में मसूरी पहुंचे पर्यटक, भूस्खलन ने बढ़ाई परेशानी, लगा जाम, तस्वीरें...

Thu, 23 Sep 2021 09:28 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मसूरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मसूरी Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 23 Sep 2021 09:28 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand News: Tourist Huge Rush in Mussoorie and Landslide in many Places Photos
मसूरी पहुंचे पर्यटकों को उठानी पड़ी परेशानी - फोटो : अमर उजाला

पहाड़ों की रानी मसूरी में लगातार हो रही बारिश से मौसम में ठंड लौटने से मौसम खुशनुमा हो गया है। पर्यटक भी मसूरी के मौसम का जमकर लुत्फ उठा रहे हैं। बारिश और कोहरे के बीच शहर में लगातार पर्यटक पहुंच रहे हैं। वहीं, सड़कों पर कई जगह भूस्खलन ने भी परेशानी बढ़ा दी है। 



शहर में पिछले कई दिनों से बारिश जारी है। इससे मसूरी में ठंड ने भी दस्तक दे दी है। लोगों के गर्म कपड़े बाहर निकल आए हैं। सैलानी भी गर्म कपड़ों की खूब खरीदारी कर रहे हैं। कोहरे में लिपटी मसूरी को देखकर पर्यटक भी रोमांचित नजर आ रहे हैं। सैलानी प्रीति का कहना है कि बारिश के बाद मसूरी में ठंड हो रही है और मौसम खुशनुमा है।

उत्तराखंड: पूरे हफ्ते मसूरी घूमने आ सकते हैं पर्यटक, शाम पांच बजे के बाद माल रोड पर वाहनों की एंट्री बैन, तस्वीरें...

मसूरी आकर गर्मी से राहत मिली है। पहली बार मसूरी आई हूं, यहां का मौसम और वादियां बहुत खूबसूरत हैं। काशीपुर से आए पर्यटक पुलकित ने कहा कि मसूरी प्राकृतिक रूप से सुंदर तो है ही, लेकिन यहां का खुशनुमा मौसम उत्साहित करता है। पल-पल बदलते मौसम का अपना ही मजा है। यहां ठंड होने से गर्म कपड़े भी खरीदने पड़ रहे हैं। 

Uttarakhand News: Tourist Huge Rush in Mussoorie and Landslide in many Places Photos
मसूरी पहुंचे पर्यटक - फोटो : अमर उजाला

वहीं, बारिश के चलते बृहस्पतिवार को मलबा आने से एक बार फिर मसूरी-देहरादून मार्ग गलोगीधार के पास बंद हो गया। इससे मार्ग पर लंबा जाम लग गया और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद मार्ग पर यातायात बहाल किया जा सका। 

Uttarakhand News: Tourist Huge Rush in Mussoorie and Landslide in many Places Photos
मसूरी पहुंचे पर्यटक - फोटो : अमर उजाला

मसूरी-देहरादून मार्ग पर गलोगीधार की पहाड़ी से बार-बार मलबा गिर रहा है। इससे पर्यटकों के साथ ही स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश होते ही गलोगी की पहाड़ी दरकने लगती है। पिछले तीन माह में दर्जनों बार सड़क बंद हो चुकी है। बृहस्पतिवार को भी करीब एक घंटे मार्ग बंद रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand News: Tourist Huge Rush in Mussoorie and Landslide in many Places Photos
मसूरी रोड पर लगा जाम - फोटो : अमर उजाला

लोनिवि के अपर सहायक अभियंता पुष्पेंद्र कुमार खैरा ने बताया कि मौके पर दो जेसीबी मशीनों को लगाकर करीब एक घंटे में मार्ग खोला दिया गया। वहीं, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि पहाड़ी के ट्रीटमेंट के लिए सरकार गंभीर है। बरसात में ट्रीटमेंट कार्य संभव नहीं है। जैसे ही बरसात रुकेगी ट्रीटमेंट का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। 

विज्ञापन
Uttarakhand News: Tourist Huge Rush in Mussoorie and Landslide in many Places Photos
मसूरी में वाहनों में ओवर लोडिंग - फोटो : अमर उजाला

उधर, शहर के कैंपटी, धनोल्टी, दून मार्ग सहित आसपास के क्षेत्रों में कई जीप-टैक्सी और पिकअप चालक वाहनों में ओवर लोडिंग कर रहे हैं। ये चालक क्षमता से कई गुना सवारियां बैठाते हैं। इससे कभी भी हादसा हो सकता है। जीप व टैक्सी चालक वाहनों की छतों पर भी सवारियां बैठाते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed