फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Uttarakhand: वीकेंड पर मसूरी और हरिद्वार-ऋषिकेश पर्यटकों से 'पैक', रेंग-रेंगकर चले वाहन, तस्वीरें

Sun, 18 Jun 2023 05:23 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 18 Jun 2023 05:23 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand News Tourist Huge crowd Traffic Jam in haridwar Rishikesh mussoorie nainital on weekend Photos
हरिद्वार में जाम - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड में वीकेंड पर भारी संख्या में पर्यटकों का हूजूम उमड़ पड़ा। बड़ी संख्या में सैलानियों के आने से मसूरी, हरिद्वार और मसूरी में ट्रैफिक व्यवस्था चरमरा गई। हाईवे और शहर के अंदर दिनभर जाम लगने से वाहन सवार हलकान रहे।



वाहन सवारों को भीषण गर्मी में जाम में फंसना पड़ा। अंदर गलियों के अंदर चौपहिया वाहन और ऑटो-ई रिक्शाओं के घुसने से जाम लगा रहा। सुबह से रात तक हरिद्वार में जाम के झाम ने लोगों की मुसीबत बढ़ाई रखी।

Uttarkashi:  पुरोला में 23 दिन बाद खुली समुदाय विशेष के व्यापारियों की दुकानें, प्रशासन ने हटाई धारा 144

Uttarakhand News Tourist Huge crowd Traffic Jam in haridwar Rishikesh mussoorie nainital on weekend Photos
हरिद्वार में जाम - फोटो : अमर उजाला
रविवार को सुबह से ही दिल्ली एनसीआर, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ के वाहनों की कतारें हरिद्वार में दिखनी शुरू हो गई थी। सिंहद्वार से प्रेमनगर चौक और फिर शंकराचार्य चौक से चंडी चौक, सीसीआर तक वाहनों की कतारें लगी रही।
Uttarakhand News Tourist Huge crowd Traffic Jam in haridwar Rishikesh mussoorie nainital on weekend Photos
हरिद्वार में जाम - फोटो : अमर उजाला

वाहन रेंग-रेेंगकर चलते रहे। यहां से आगे कुछ राहत मिली। लेकिन सर्वानंद घाट क्रॉस करते ही पावन धाम चौक से सप्तऋषि तक बुरा हाल रहा। हरिद्वार से देहरादून जाने वाले मार्ग पर जाम ने बेहाल करके रखा जबकि सप्तऋषि से आने वाले मार्ग पर जाम नहीं था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand News Tourist Huge crowd Traffic Jam in haridwar Rishikesh mussoorie nainital on weekend Photos
उत्तराखंड में जाम - फोटो : अमर उजाला

शहर के अंदर रोडवेज बस अड्डे से लेकर शिव मूर्ति चौक तक ऑटो-विक्रम, ई-रिक्शा और दुपहिया वाहन सवार जाम में फंसे रहे। शिवमूर्ति चौक पर बैरिकेडिंग कर ऑटो-विक्रमों की नो एंट्री की गई थी। ऐसे में शिव मूर्ति वाली गली, श्रवणनाथ नगर की गलियों से होकर ऑटो-विक्रम, ई-रिक्शा गुजर रहे थे। जिससे गलियों में भी जाम लगता रहा।

विज्ञापन
Uttarakhand News Tourist Huge crowd Traffic Jam in haridwar Rishikesh mussoorie nainital on weekend Photos
उत्तराखंड में जाम - फोटो : अमर उजाला
यही हालात ऋषिकेश क्षेत्र में भी देखने को मिले। पुलिसकर्मी यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने में पसीना बहाते नजर आए। लेकिन यातायात का दबाव बढ़ने से व्यवस्था सुधरती नजर नहीं आई।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed