{"_id":"6b0c258056a36f8a620415e6","slug":"overall-championship-in-vikasnagar-iti-vikas-nagar-news-c-39-1-vkn1011-138984-2026-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: विकासनगर आईटीआई जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में ओवरऑल चैंपियनशिप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: विकासनगर आईटीआई जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में ओवरऑल चैंपियनशिप
Sun, 29 Nov 2026 06:45 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Sun, 29 Nov 2026 06:45 PM IST
विज्ञापन
- संस्थान के खिलाड़ियों ने विभिन्न खेल स्पर्धाओं में पदक जीतकर पहला स्थान हासिल किया
संवाद न्यूज एजेंसी
विकासनगर। जिला स्तरीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान खेलकूद प्रतियोगिता में राजकीय आईटीआई विकासनगर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियनशिप अपने नाम की। संस्थान के खिलाड़ियों ने विभिन्न खेल स्पर्धाओं में पदक जीतकर पहला स्थान हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि से संस्थान में खुशी का माहौल है।
प्रतियोगिता का आयोजन नोडल राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान देहरादून में किया गया। इसमें जिले के विभिन्न संस्थानों के प्रशिक्षार्थियों ने प्रतिभाग किया। विकासनगर के खिलाड़ियों ने वॉलीबॉल और कबड्डी में पहला स्थान हासिल किया, जबकि एथलेटिक्स में तीसरा स्थान प्राप्त किया। बैडमिंटन समेत अन्य स्पर्धाओं में भी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।
समापन समारोह में नोडल आईटीआई देहरादून के प्रधानाचार्य दिनकर रौतेला ने विजेता खिलाड़ियों को चैंपियनशिप की ट्रॉफी और पदक देकर सम्मानित किया। संस्थान के प्रधानाचार्य वीरेंद्र सिंह और कर्मचारियों ने खिलाड़ियों व खेल प्रशिक्षकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि खेलों से शारीरिक और मानसिक विकास के साथ अनुशासन और टीम भावना भी विकसित होती है।