फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पेगासस मामला: देहरादून में कांग्रेस का राजभवन कूच, कई कार्यकर्ता गिरफ्तार, कोविड नियम हुए तार-तार, तस्वीरें...

Thu, 22 Jul 2021 08:15 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 22 Jul 2021 08:15 PM IST
विज्ञापन
Pegasus phone hacking case: Congress protest and governor house march dehradun photos
देहरादून में कांग्रेस का राजभवन कूच - फोटो : अमर उजाला

पेगासस जासूसी मामले में बृहस्पतिवार को देहरादून में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिलाराम चौक से राजभवन कूच किया, लेकिन पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हाथीबड़कला पुलिस चौकी से पहले ही बैरिकेडिंग लगाकर रोक लिया। जहां धक्का-मुक्की के बाद पुलिस ने 35 से अधिक कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। जिन्हें कुछ देर पुलिस लाइन में बैठाए रखने के बाद निजी मुचलकों पर छोड़ दिया गया।  



प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर राजधानी देहरादून में पेगासस फोन जासूसी कांड के विरोध में बृहस्पतिवार को राजभवन मार्च किया। कार्यक्रम में सैकड़ों कार्यकर्ता जुटे। सामाजिक दूरी का पालन दूर कार्यकर्ताओं के चेहरों के बजाय गले में लटके मास्क बता रहे थे कि उन्हें तीसरी लहर की कोई परवाह नहीं है।

यह भी पढ़ें... पेगासस फोन हैकिंग: देहरादून में कांग्रेस का राजभवन कूच, अध्यक्ष प्रीतम समेत कई नेता गिरफ्तार

राजभवन कूच के दौरान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह भाजपा की केंद्र सरकार पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि कोरोना की वजह से देश के हालात खराब हैं और लाखों लोग कोरोना की चपेट में आकर मर चुके हैं, लेकिन सरकार पीड़ितों को राहत पहुंचाने के बजाय लोगों की जासूसी करवा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस, भाजपा की इस तरह की हरकतों से जनता को अवगत कराएगी।

Pegasus phone hacking case: Congress protest and governor house march dehradun photos
देहरादून में कांग्रेस का राजभवन कूच - फोटो : अमर उजाला

प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि इस कांड से राष्ट्रवाद के नाम पर लंबे समय से जनता को बरगला रही भाजपा की असलियत जनता के सामने आ गई है। राष्ट्रीय सुरक्षा के नाम पर पेगासस से विपक्षी नेताओं, सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश, चुनाव आयोग के आयुक्तों एवं पत्रकारों की जासूसी करवाना शर्मनाक है। 

Pegasus phone hacking case: Congress protest and governor house march dehradun photos
देहरादून में कांग्रेस का राजभवन कूच - फोटो : अमर उजाला

प्रदेश महामंत्री नवीन जोशी ने कहा कि जासूसी लोगों की निजता, प्रजातंत्र एवं संविधान पर हमला है। राजभवन कूच करने वालों में पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश अग्रवाल, पूर्व विधायक राजकुमार, विजय सारस्वत, संजय पालीवाल, राजपाल खरोला, महेंद्र राणा, मनीष नागपाल, राजेंद्र शाह, प्रभावती गौड़, संजय किशोर, हिमांशु बिजल्वाण, गिरीश, नवीन पयाल, लालचंद शर्मा, विजेंद्र पाल, शांति रावत, कोमल वोहरा, अर्जुन सोनकर, आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Pegasus phone hacking case: Congress protest and governor house march dehradun photos
देहरादून में कांग्रेस का राजभवन कूच - फोटो : अमर उजाला

वहीं, भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक ने पेगासस जासूसी मामले कांग्रेस के राजभवन कूच के एलान को सियासी नौटंकी करार दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राजनीतिक स्वार्थ के लिए पेगासस का सहारा ले रही है।

विज्ञापन
Pegasus phone hacking case: Congress protest and governor house march dehradun photos
देहरादून में कांग्रेस का राजभवन कूच - फोटो : अमर उजाला

कहा कि पेगासस के जरिये दुष्प्रचार फैलाया जा रहा है, इसमें विरोध का कोई आधार नहीं है। कौशिक ने कहा कि कांग्रेस ने इस फर्जी कहानी को मानसून सत्र से पहले सुनियोजित तरीके से सामने रखा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed