फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उत्तराखंड: सीएम तीरथ के फटी जींस के बयान को लेकर सोशल मीडिया पर फूटा गुस्सा, कांग्रेस ने भी कसा तंज

Wed, 17 Mar 2021 10:53 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 17 Mar 2021 10:53 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand News: Social Media Users Angry on Cm Tirath Singh rawat for Ripped jeans Statement
तीरथ सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड के सीएम तीरथ सिंह रावत के फटी जींस के फैशन को लेकर दिए गए बयान को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। एक तरफ कांग्रेस ने इस बयान के बहाने मुख्यमंत्री पर तंज कसा तो, वहीं लोगों ने फेसबुक, ट्वीटर और इंस्टाग्राम पर खूब आलोचना की। देखते ही देखते उत्तराखंड सीएम और रिप्ड जींस ट्वीटर पर ट्रेंड करने लगा। 



सीएम ने यह बयान राज्य बाल आयोग के कार्यक्रम में दिया था। मामला सुर्खियों में आया तो कांग्रेस ने मुख्यमंत्री से महिलाओं से माफी मांगने की मांग की है। आयोग के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा था कि बच्चों को संस्कार मां-बाप से मिलते हैं। उन्होंने एक महिला को फटी जींस पहने बच्चों के साथ जाते देखा था। मुख्यमंत्री के इस बयान पर कांग्रेस ने खासी नाराजगी जताई है।

यह भी पढ़ें... उत्तराखंड: सीएम तीरथ सिंह रावत बोले, फटी जींस पहन रहीं महिलाएं, बच्चों को क्या संस्कार सिखाएंगी?
 

Uttarakhand News: Social Media Users Angry on Cm Tirath Singh rawat for Ripped jeans Statement
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि इससे मुख्यमंत्री के महिलाओं के प्रति विचार सामने आए हैं। आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ने प्रदेश की महिलाओं का अपमान किया है। उन्हें प्रदेश की महिलाओं से माफी मांगनी चाहिए। कांग्रेस की प्रदेश प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी ने प्रेस बयान जारी कर कहा कि भाषा की मर्यादा का पालन सभी को करना चाहिए। मुख्यमंत्री को चाहिए कि बच्चों को संस्कारवान बनाने की शुरूआत वे अपनी पार्टी नेताओं के घरों से करें।

Uttarakhand News: Social Media Users Angry on Cm Tirath Singh rawat for Ripped jeans Statement
नव्या नंदा ने की सीएम की आलोचना - फोटो : इंस्टाग्राम स्टोरी

मशहूर फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नंदा ने भी मुख्यमंत्री के बयान की आलोचना की है। उन्होंने लिखा कि सीएम को महिलाओं के पहनावे को लेकर अपनी मानसिकता बदलनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand News: Social Media Users Angry on Cm Tirath Singh rawat for Ripped jeans Statement
ट्वीटर पर ट्रेंड होने लगा रिप्ड जींस - फोटो : अमर उजाला

वहीं, एक अन्य यूजर ने भी सीएम के बयान की आलोचना की। उन्होंने लिखा कि अगर सीएम इस तरह के बयान देंगे तो इससे क्या मैसेज जाएगा। 

विज्ञापन
Uttarakhand News: Social Media Users Angry on Cm Tirath Singh rawat for Ripped jeans Statement
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत फेसबुक पर लिखा कि हमारे नए मुख्यमंत्री महिलाओं की फटी जींस पहनने पर या कटी हुई जींस पहनने पर बहुत खफा हैं। मुख्यमंत्री जी ये नया जमाना है, आपको तो मोदी जी, राम नजर आते हैं, कृष्ण नजर आते हैं और अब आप हमारी बेटियों की जींस पहनने पर भी कमेंट करने लग गए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed