फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सावन का पहला सोमवार: देवभूमि में भोले की भक्ति की धूम, शिवालयों में उमड़े भक्त, किया जलाभिषेक, तस्वीरें

Mon, 26 Jul 2021 01:45 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 26 Jul 2021 01:45 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand news : sawan first monday today, devotees reached temple for prayer photos
सावन के सोमवार पर शिवालयों में भक्त - फोटो : अमर उजाला

चंद्र तिथि के अनुसार आज सावन माह का पहला सोमवार है और सुबह से ही राजधानी देहरादून सहित राज्य के लगभग सभी इलाकों बारिश का दौर जारी है। वहीं बारिश और कोरोना पर भोले के भक्तों की आस्था भारी पड़ रही है। सोमवार को तड़के से ही मुख्य मंदिरों और शिवालयों में भक्तों की भीड़ जुट रही है। मंदिरों के बाहर लंबी लाइनें लगी हुईं हैं। सोमवार को राज्य के शिवालयों में भक्त जलाभिषेक के लिए पहुंच रहे हैं। देहरादून के टपकेश्वर महादेव मंदिर में तड़के से भक्तों की लंबी लाइन लग गई। अन्य शिवालयों में भी भक्त भगवान की पूजा के लिए पहुंच रहे हैं। हरिद्वार में भगवान शिव के ससुराल दक्ष मंदिर में भी भक्त जलाभिषेक के लिए पहुंच रहे हैं। ऋषिकेश के नीलकंठ मंदिर में श्रद्धालु भगवान शिव का आशीर्वाद लेने पहुंच रहे हैं। श्रद्धालुओं को देखते हुए मंदिर प्रबंधन की ओर से सुरक्षा इंतजाम और अधिक पुख्ता किए गए हैं।

uttarakhand news : sawan first monday today, devotees reached temple for prayer photos
सावन के सोमवार पर शिवालयों में भक्त - फोटो : अमर उजाला
श्रद्धालुओं से नियमों का सख्ती से पालन करने की अपील की गई है। मंदिर में बिना मास्क व सैनिटाइजर के अंदर जाने की अनुमति नहीं है।
 
uttarakhand news : sawan first monday today, devotees reached temple for prayer photos
सावन के सोमवार पर शिवालयों में भक्त - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि मैदानी इलाकों के लोगों के लिए आज सावन का पहला सोमवार है। जबकि उत्तराखंड के पहाड़ी इलाके वाले लोगों को लिए आज सावन का दूसरा सोमवार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
uttarakhand news : sawan first monday today, devotees reached temple for prayer photos
सावन के सोमवार पर शिवालयों में भक्त - फोटो : अमर उजाला

सूर्य के प्रतिमास नई राशि में प्रवेश करने से सौरमास की गणना की जाती है। चंद्रमास का आरंभ कृष्ण पक्ष से शुक्ल पक्ष तक रहता है। अत: सौर और चंद्र दोनों कैलेंडर की गणना में कुछ अंतर है, इसलिए पर्वतीय इलाकों में सौरमास से पर्व मनाए जाते हैं।

विज्ञापन
uttarakhand news : sawan first monday today, devotees reached temple for prayer photos
सावन के सोमवार पर शिवालयों में भक्त - फोटो : अमर उजाला

पर्वतीय और मैदानी इलाकों में सावन की शुरुआत अलग-अलग गणना से होती है। विक्रमादित्य की ओर से स्थापित विक्रमी संवत्सर लगने के बाद पिछले 2078 वर्षों से चंद्रमास की मान्यता है। वर्षभर के तमाम पर्वों का निर्धारण भी चंद्रमास से है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed