कोरोना की दूसरी लहर का प्रकोप कम होते ही नैनीताल आने वाले पर्यटकों की संख्या बढ़ती जा रही है। बुधवार को नैनीताल में पर्यटकों का जमावड़ा लगा रहा। इसके चलते मल्लीताल डीएसए कार पर्किंग में दोपहर के बाद पार्किंग फुल का बोर्ड लग गया। दूसरी ओर पुलिसकर्मी भी दिनभर यातायात व्यवस्था बनाने में जुटे रहे।
शहर में बीते एक सप्ताह से पर्यटकों की आवाजाही बढ़ने लगी है। बुधवार को भी नैनीताल के पर्यटक स्थलों पर बड़ी संख्या में सैलानी नजर आए। देर शाम तक तल्लीताल स्थित लेक ब्रिज और बारापत्थर से लगभग एक हजार पर्यटक वाहनों ने शहर में प्रवेश किया।
उत्तराखंड में कोरोना: 24 घंटे में मिले 149 नए संक्रमित, पांच की मौत, 95.36 फीसदी पहुंचा रिकवरी रेट
इससे नैनीताल के डीएसए की पार्किंग फुल हो गई। इधर पूरे दिन पंतपार्क, मॉलरोड, चाट बाजार और बैंड स्टैंड में पर्यटकों का जमावड़ा लगा हुआ था। सैलानियों ने पूरे दिन नैनीझील में नौकायन का लुत्फ उठाया।
बारिश से आफत: 30 घंटे में तय हो रहा चार घंटे का सफर, लकड़ी के लट्ठों के सहारे नाले पार कर रहे लोग, तस्वीरें...
बारापत्थर में पर्यटकों ने घुड़सवारी का आनंद भी लिया। पर्यटकों ने सुहावने मौसम के बीच खूब मौजमस्ती की। पर्यटकों की बढ़ती संख्या को देखकर कारोबारियों के चेहरे पर भी रौनक आ गई है।
2 of 6
नैनीताल पहुंचे पर्यटक
- फोटो : अमर उजाला
लेक ब्रिज चुंगी संचालक राहेश वर्मा के अनुसार तल्लीताल से देर शाम 500 वाहनों ने प्रवेश किया जबकि कालाढूंगी मार्ग से भी इतने ही वाहन नैनीताल पहुंचे हैं। नैनीताल में बुधवार को करीब 10000 पर्यटकों के पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है।
3 of 6
नैनीताल पहुंचे पर्यटक
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली से पहुंचे सुमित श्रीवास्तव का कहना है कि कोरोना संक्रमण की वजह से घर के अंदर ही थे। जब पता चला कि नैनीताल में घूमने जा सकते हैं तो परिवार के साथ नैनीताल आ गए। हालांकि कोरोना का डर है लेकिन पूरी सुरक्षा के साथ नैनीताल में घूम रहे हैं।
4 of 6
नैनीताल पहुंचे पर्यटक
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, लखनऊ से पहुंचीं पल्लवी गुप्ता का कहना है कि कोरोना की वजह से मानसिक रूप से अस्वस्थ हो गए थे। इस बीच अपने परिवार के साथ नैनीताल आकर बहुत अच्छा लग रहा है लेकिन भीड़ के बीच जाने में अभी भी डर लग रहा है।
5 of 6
टिहरी झील में बोटिंग करते पर्यटक
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, टिहरी झील में रोमांच का सफर करने के लिए सैलानियों की चहलकदमी तेजी से बढ़ने लगी है। पर्यटकों की आमद बढ़ने से व्यापारी और बोट व्यवसाय से जुड़े लोग खासे उत्साहित हैं। बुधवार को दूसरे दिन भी देहरादून, हरिद्वार, मसूरी से पर्यटक टिहरी में बोट की सवारी करने पहुंचे। सुबह से शाम तक झील पर्यटकों से गुलजार रही। कोरोना कर्फ्यू के कारण टिहरी झील में 30 अप्रैल से जल क्रीड़ा और पर्यटन गतिविधियां पूरी तरह से ठप हो गई थी।