फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऑनर किलिंग की वारदात से उत्तराखंड में सनसनी, वीडियो कॉल करते-करते पिता-पुत्र ने कर दी नवदंपती हत्या

Tue, 08 Sep 2020 03:43 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, काशीपुर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, काशीपुर Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 08 Sep 2020 03:43 PM IST
सार

  • युवती की मां तीन दिन पहले ही घर से चली गई थी, उसके भी साजिश में शामिल होने की आशंका

विज्ञापन
Uttarakhand news : Lover Couple honor killing after marriage in kashipur
काशीपुर में हत्या - फोटो : अमर उजाला

नवदंपती की हत्या की वारदात को अंजाम देने से पहले हत्यारोपी वीडियो कॉल पर उनकी लोकेशन की जानकारी लेते रहे। वीडियो कॉल करते-करते घर से निकले पिता-पुत्र ने उन्हें घर की ओर आता देखकर गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि युवती की मां कुछ दिन पहले घर से कहीं चली गई थी। पुलिस उसके भी हत्याकांड की साजिश में शामिल होने की आशंका जता रही है। निकाह के बाद काशीपुर लौटने पर 15 दिन तक नाजिया के परिवार ने उससे बात नहीं की और किसी तरह से दोनों का विरोध भी नहीं किया।

Uttarakhand news : Lover Couple honor killing after marriage in kashipur
काशीपुर में हत्या - फोटो : अमर उजाला

परिजनों की ओर से किसी तरह का विरोध नहीं किए जाने पर नाजिया और राशिद भी पूरी तरह बेफ्रिक हो गए और उन्हें लगा कि देर सबेर नाजिया के परिजन भी मान जाएंगे। पर यही बेफ्रिकी उनकी मौत की वजह बनी। सोमवार रात पिता के वीडियो कॉल करने पर नाजिया काफी खुश हुई और उसने भी लंबे समय से नाराज पिता का फोन उठा लिया। पर उसे नहीं पता था कि जिस पिता ने उसे पाल पोसकर इतना बड़ा किया है वही उसकी मौत का सामान लेकर उसका इंतजार कर रहा है।

Uttarakhand news : Lover Couple honor killing after marriage in kashipur
काशीपुर में हत्या - फोटो : अमर उजाला

पिता से बात करने की खुशी में नाजिया तेजी से घर की ओर बढ़ने लगी। लेकिन घर पहुंचने से पहले ही उसे मौत के घाट उतार दिया गया। बेटी और दामाद को मौत के घाट उतारने के बाद पिता बेटे संग मौके से फरार हो गया। गोली लगने के काफी देर तक दोनों तड़पते रहे। गोली चलने से गली में भगदड़ मच गई और आरोपी मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने राशिद के परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand news : Lover Couple honor killing after marriage in kashipur
काशीपुर में हत्या - फोटो : अमर उजाला

पंचनामे के दौरान पता चला कि राशिद को लगी गोली उसकी गर्दन को चीरते हुए निकल गई, जबकि नाजिया के बगल से गोली सीने में जा धंसी। डबल मर्डर से भड़के राशिद के परिजन आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर पुलिस अधिकारियों से उलझ पड़े। उन्होंने बेटे और बहू के शव को उठाने का विरोध किया। उनका कहना था कि हत्यारोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने तक शव नहीं उठाने देंगे। करीब 20 मिनट तक उनकी पुलिस के साथ नोकझोंक होती रही।

विज्ञापन
Uttarakhand news : Lover Couple honor killing after marriage in kashipur
काशीपुर में हत्या - फोटो : अमर उजाला

मौके पर मौजूद एसएसआई सतीश कापड़ी, एसआई दीपक जोशी ने मृतक के भाईयों व पिता को समझाकर शांत कराने के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। नाजिया व उसके पति राशिद की हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस ने तीन टीमें गठित कर दी हैं। एएसपी राजेश भट्ट ने बताया कि हत्या में युवती का पिता मुज्जमिल, भाई मोहसिन, मामा अफसर अली और जौहर अली शामिल बताए जा रहे हैं। हालांकि अभी तक हमलावरों की संख्या को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed