फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उत्तराखंड: देहरादून के शहीद प्रदीप थापा पंचतत्व में विलीन, मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि, लगे भारत माता की जय के नारे, तस्वीरें

Sun, 02 Jan 2022 01:00 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 02 Jan 2022 01:00 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand news: gorkha rifle jawan pradeep thapa martyr funeral today
- फोटो : अमर उजाला

गोरखा राइफल्स के हवलदार व देहरादून के अनारवाला निवासी प्रदीप थापा नागालैंड में शहीद हुए थे। शुक्रवार सुबह को ड्यूटी के दौरान वह शहीद हो गए थे। रविवार को पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।



इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अनारवाला गुच्चुपानी, देहरादून पहुंचकर शहीद हवलदार प्रदीप थापा के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित की व उनकी अंतिम यात्रा में शामिल हुए। उन्होंने ईश्वर से अमर शहीद की दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने की प्रार्थना की।

दुखद: गोरखा राइफल का जवान नगालैंड में शहीद, दून के अनारवाला के रहने वाले थे हवलदार प्रदीप थापा

इस दौरान उन्होंने परिवारजनों से भेंट कर अपनी शोक संवेदनाएं साझा कीं। उन्होंने कहा कि ईश्वर शोकाकुल परिवार को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। शहीद हवलदार प्रदीप थापा के बलिदान को हम सब नमन करते हैं। उत्तराखंड सरकार शहीद के परिवार के साथ हमेशा खड़ी रहेगी। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी व अन्य लोग भी मौजूद रहे।

uttarakhand news: gorkha rifle jawan pradeep thapa martyr funeral today
- फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार देर शाम प्रदीप थापा के शहीद होने की सूचना उनके परिवार को मिली। जिसके बाद घर पर कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

 
uttarakhand news: gorkha rifle jawan pradeep thapa martyr funeral today
- फोटो : अमर उजाला
पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने भी ट्विट कर जवान की शहादत पर दुख जताया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
uttarakhand news: gorkha rifle jawan pradeep thapa martyr funeral today
- फोटो : अमर उजाला

उन्होंने शोक संतृप्त परिवार को दुख की इस घड़ी में धैर्य बनाए रखने की ईश्वर से प्रार्थना की। रविवार को शहीद को नम आंखों से विदाई दी गई। उनकी अंतिम यात्रा में सैकड़ों लोग उमड़े। टपकेश्वर शमशान  घाट में  सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।

विज्ञापन
uttarakhand news: gorkha rifle jawan pradeep thapa martyr funeral today
- फोटो : फाइल फोटो
गोरखा रेजीमेंट के जवानों ने तीन राउंड फायर कर शहीद को अंतिम सलामी दी। शहीद के भाई मदन थापा ने शहीद की चिता को मुखाग्नि दी। गोरखा राइफल में तैनात 39 वर्षीय हवलदार प्रदीप थापा 19 साल पहले सेना में भर्ती हुए थे।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed