फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हरिद्वार: धर्म संसद में विवादित बयान और वसीम रिजवी की गिरफ्तारी के लिए मुस्लिम संगठन ने किया कूच, तस्वीरें

Sat, 01 Jan 2022 03:06 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 01 Jan 2022 03:06 PM IST
विज्ञापन
haridwar dharm sansad: Muslim organization march on controversial statement and Waseem Rizvi arresting, see photos
- फोटो : अमर उजाला

हरिद्वार धर्म संसद में विवादित बयान और वसीम रिजवी उर्फ जितेंद्र नारायण त्यागी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मुस्लिम संगठन के सदस्यों ने देहरादून स्थित पुलिस मुख्यालय कूच किया। इस दौरान पुलिस ने बैरिकेड लगाकर प्रदर्शनकारियों रोका। जिसके बाद लोगों ने वहीं बैठ कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारी पुलिस महानिदेशक से मामले में कार्रवाई की मांग की है।



हरिद्वार: दरगाह जाने पर धर्म संसद वाले संतों ने उठाए सवाल तो बाबा रामदेव ने कहा- मैं जन्म से ही पाखंड विरोधी
वहीं सिया वक्फ बोर्ड यूपी के पूर्व अध्यक्ष वसीम रिजवी उर्फ  जितेंद्र नारायण त्यागी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हरिद्वार में भी मुस्लिम समाज ने प्रदर्शन किया। ज्वालापुर के जटवाड़ा पुल पर एकत्र हुए लोगों ने पूरे मामले को लेकर शहर कोतवाली प्रभारी राजेंद्र सिंह कठैत को भी पद से हटाने की मांग की। 

अपनी पुस्तक में अमर्यादित टिप्पणी करने एवं हाल ही में हुई धर्म संसद में भड़काऊ भाषण देने को लेकर वसीम रिजवी उर्फ  जितेंद्र नारायण त्यागी के खिलाफ  शहर कोतवाली में मुस्लिम समाज ने दो मुकदमे दर्ज कराए हुए हैं। 

haridwar dharm sansad: Muslim organization march on controversial statement and Waseem Rizvi arresting, see photos
- फोटो : अमर उजाला

इससे पहले हरिद्वार धर्म संसद और छत्तीसगढ़ की धर्म संसद में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वालों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कांग्रेसियों ने पार्टी प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से गांधी पार्क तक जूलूस निकाला था और एक घंटे का मौन उपवास रखा था। 

haridwar dharm sansad: Muslim organization march on controversial statement and Waseem Rizvi arresting, see photos
- फोटो : अमर उजाला
मामले में जितेंद्र नारायण त्यागी (पूर्व नाम वसीम रिजवी) को हरिद्वार कोतवाली पुलिस ने 41 सीआरपीसी का नोटिस भी तामील कराया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
haridwar dharm sansad: Muslim organization march on controversial statement and Waseem Rizvi arresting, see photos
- फोटो : अमर उजाला

उन्होंने भी वर्ग विशेष के लोगों पर अपनी हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।

विज्ञापन
haridwar dharm sansad: Muslim organization march on controversial statement and Waseem Rizvi arresting, see photos
- फोटो : अमर उजाला
17 से 19 दिसंबर तक उत्तरी हरिद्वार के वेद निकेतन में हुई तीन दिवसीय धर्म संसद में उन्होंने अभद्र टिप्पणी की थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed