तीनों कृषि कानून को रद्द करने की मांग और दिल्ली में धरना दे रहे किसानों को प्रधानमंत्री द्वारा परजीवी व आंदोलन जीवी कहने से आहत उत्तराखंड के एक किसान ने अपनी फसल बर्बाद कर दी। उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले के काशीपुर में ग्राम बांसखेडा निवासी किसान अवतार सिंह ने शुक्रवार को अपने खेत में खड़ी गेहूं की फसल पर ट्रैक्टर चलाना दिया। उनके खेतों में गेहूं की फसल पकने को तैयार थी। अवतार सिह ने 25 एकड़ में लगी गेहूं की फसल को और कुवंत सिंह ने मेथी की फसल को ट्रैक्टर से बर्बाद कर दिया। इस बात की खबर आसपास के इलाकों में फैल गई। जिस पर मौके पर बड़ी संख्या में किसान जमा हो गए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। किसानों में भारी रोष था। सूचना मिलने पर बाजपुर से किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष करम सिंह पड्डा, किसान नेता बाबा प्रताप सिंह और किसान यूनियन युवा के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र राणा मौके पर पहुंच गए और अवतार सिंह को फसल बर्बाद करने से रोकने लगे। तब तक कई एकड़ फसल बर्बाद की जा चुकी थी। रविंद्र राणा ने कहा कि राकेश टिकैत व संयुक्त किसान यूनियन ने किसानों से अपनी फसले नष्ट न करने की अपील की है।
दिल्ली में धरना दे रहे किसानों को प्रधानमंत्री द्वारा परजीवी व आंदोलनजीवी कहने से आहत किसान ने गेहूं की फसल कर दी बर्बाद, तस्वीरें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काशीपुर
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Fri, 26 Feb 2021 02:27 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन