फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल्ली में धरना दे रहे किसानों को प्रधानमंत्री द्वारा परजीवी व आंदोलनजीवी कहने से आहत किसान ने गेहूं की फसल कर दी बर्बाद, तस्वीरें

Fri, 26 Feb 2021 02:27 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काशीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काशीपुर Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 26 Feb 2021 02:27 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand news : farmer destroying crops in support of farmers who sit on protest in delhi photos
किसान ने बर्बाद की खड़ी फसल - फोटो : अमर उजाला

तीनों कृषि कानून को रद्द करने की मांग और दिल्ली में धरना दे रहे किसानों को प्रधानमंत्री द्वारा परजीवी व आंदोलन जीवी कहने से आहत उत्तराखंड के एक किसान ने अपनी फसल बर्बाद कर दी। उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले के काशीपुर में ग्राम बांसखेडा निवासी किसान अवतार सिंह ने शुक्रवार को अपने खेत में खड़ी गेहूं की फसल पर ट्रैक्टर चलाना दिया। उनके खेतों में गेहूं की फसल पकने को तैयार थी। अवतार सिह ने 25 एकड़ में लगी गेहूं की फसल को और कुवंत सिंह ने मेथी की फसल को ट्रैक्टर से बर्बाद कर दिया। इस बात की खबर आसपास के इलाकों में फैल गई। जिस पर मौके पर बड़ी संख्या में किसान जमा हो गए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। किसानों में भारी रोष था। सूचना मिलने पर बाजपुर से किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष करम सिंह पड्डा, किसान नेता बाबा प्रताप सिंह और किसान यूनियन युवा के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र राणा मौके पर पहुंच गए और अवतार सिंह को फसल बर्बाद करने से रोकने लगे। तब तक कई एकड़ फसल बर्बाद की जा चुकी थी। रविंद्र  राणा ने कहा कि राकेश टिकैत व संयुक्त किसान यूनियन ने किसानों से अपनी फसले नष्ट न करने की अपील की है।

uttarakhand news : farmer destroying crops in support of farmers who sit on protest in delhi photos
किसान ने बर्बाद की खड़ी फसल - फोटो : अमर उजाला

वहीं हरिद्वार जिले के मंगलौर में संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक में दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन में क्षेत्रीय किसानों की सहभागिता पर चर्चा की गई। गुड़ मंडी में आयोजित बैठक में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के जिला अध्यक्ष रवि कुमार शास्त्री ने कहा कि गांव-गांव में जनसंपर्क कर किसानों को दिल्ली भेजा जाएगा।

uttarakhand news : farmer destroying crops in support of farmers who sit on protest in delhi photos
किसान ने बर्बाद की खड़ी फसल - फोटो : अमर उजाला

इस समय फसलों की बुवाई और कटाई का समय चल रहा है। ऐसे में किसानों को अपनी खेती पर भी ध्यान देना है और दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन में भी अधिक से अधिक संख्या में पहुंचना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
uttarakhand news : farmer destroying crops in support of farmers who sit on protest in delhi photos
किसान ने बर्बाद की खड़ी फसल - फोटो : अमर उजाला

प्रदेश महासचिव रवि कुमार ने कहा कि किसानों का एक पांव खेत में रहेगा तो दूसरा दिल्ली आंदोलन में। किसानों की एक टीम क्षेत्र में जनसंपर्क करेगी, जो क्षेत्र से किसानों को अधिक से अधिक संख्या में दिल्ली पहुंचने की अपील करेगी।

विज्ञापन
uttarakhand news : farmer destroying crops in support of farmers who sit on protest in delhi photos
किसान ने बर्बाद की खड़ी फसल - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड किसान मोर्चा के अध्यक्ष गुलशन रोड़ ने भी कहा कि आंदोलन में अधिक से अधिक किसान भाग लेंगे। इस दौरान अशोक चौधरी, संजय चौधरी, धर्मेंद्र सिंह, सेठपाल, रामपाल, नूर हसन, हरेंद्र सिंह, अरशद मौजूद रहे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed