ई-वे बिल और डीजल के बढ़ते दामों के विरोध में आज से हरिद्वार में भी ट्रकों के पहिये थम गए हैं। ट्रकों के पहिए थमने से करोड़ों रुपए का व्यापार प्रभावित होने की आशंका है। हरिद्वार ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में यह चक्का जाम किया जा रहा है। ट्रकों की हड़ताल का निर्णय ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक में लिया गया। बहादराबाद के द्वारिका विहार स्थित हरिद्वार ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन के कार्यालय पर जिले भर के ट्रांसपोर्टरों की बैठक हुई। बैठक में अध्यक्ष कमल कांत शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से लगातार डीजल के दाम बढ़ाए जा रहे हैं। जिसके चलते उनका भाड़ा भी नहीं निकल पा रहा है। वहीं ई-वे बिल को लेकर अब चालक को प्रतिदिन 200 किलोमीटर वाहन चलान होगा, जबकि पहले यह 100 किलोमीटर था। पहले ई-वे बिल 15 दिन का बनता था। अब उसका समय घटाकर सात दिन कर दिया गया है। कमलकांत शर्मा ने बताया कि आज हरिद्वार जिले में हजारों की संख्या में ट्रकों का चक्का जाम है। किसी भी ट्रक से माल नहीं उतारा जा रहा है और न ही माल भरा जा रहा है। इस दौरान राव अखलाक, आदेश सैनी, सुरेश शर्मा, सुधीर जोशी, नरेश स्वामी, शाहजेब खान, अकरम हुसैन, अशोक शर्मा, संजय चौधरी, सरोज कुमार मौजूद रहे।
Bharat Bandh: ई-वे बिल और डीजल के बढ़ते दामों के विरोध में हरिद्वार में भी ट्रकों के पहिये जाम, तस्वीरें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Fri, 26 Feb 2021 01:14 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन