फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उत्तराखंड: नदी में पानी पीने आए हाथियों के झुंड को देख सेल्फी लेने लगे लोग, फिर भागकर बचाई जान, तस्वीरें...

Fri, 25 Jun 2021 09:42 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 25 Jun 2021 09:42 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand News: Elephant Attack on people during take Selfie in Kotdwar River
सेल्फी ले रहे लोगों के पीछे भागा हाथियों का झुंड - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड के कोटद्वार में सिद्धबली के पास खोह नदी में शुक्रवार शाम पानी पीने आए हाथियों ने वहां मौज-मस्ती कर रहे लोगों को दौड़ा दिया। लोगों ने भागकर जान बचाई। इससे मौके पर अफरा -तफरी मच गई।



यह भी पढ़ें...  कॉर्बेट टाइगर रिजर्व: जब आमने-सामने आए गजराज और वनराज, सामने आई रोमांचक तस्वीरें...

गर्मी और उमस से निजात पाने के लिए शुक्रवार शाम को हाथियों का एक झुंड लैंसडौन वन प्रभाग के जंगलों से निकलकर सिद्धबली के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग-534  से होकर खोह नदी में उतर गया। पानी पीने के बाद हाथियों का झुंड अठखेलियां कर रहा था। इस दौरान कुछ लोग नदी में उतरकर मौज मस्ती कर रहे थे।

यह भी पढ़ें... केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग: जंगलों में कुलांचे भरते नजर आए दुर्लभ कस्तूरी मृग, कैमरे में कैद हुईं तस्वीरें...

कुछ लोग हाथियों के झुंड के साथ नजदीक से सेल्फी लेने के लिए उनकी ओर बढ़ने लगे तो बच्चों को असुरक्षित महसूस कर मादा हाथी ने उन्हें दौड़ा दिया। गनीमत यह रही कि कुछ दूर दौड़ने के बाद हाथी रुक गए और लोगों की जान बच गई। 

यह भी पढ़ें... दहशत: ग्रामीण को निवाला बनाने के बाद गांव में घूम रहा गुलदार, अकेले आवाजाही करने से डर रहे लोग, तस्वीरें...

Uttarakhand News: Elephant Attack on people during take Selfie in Kotdwar River
सेल्फी ले रहे लोगों के पीछे भागा हाथियों का झुंड - फोटो : अमर उजाला

डीएफओ लैंसडौन दीपक कुमार का कहना है कि भारी उमस और गर्मी के कारण हाथियों के झुंड जंगल से सड़क से होकर नदी में उतर रहे हैं। कोटद्वार-दुगड्डा के मध्य राष्ट्रीय राजमार्ग के साथ ही रामणी-पुलिंडा मोटर मार्ग पर भी हाथियों की लगातार आवाजाही बनी हुई है।

Uttarakhand News: Elephant Attack on people during take Selfie in Kotdwar River
हाथियों का झुंड - फोटो : अमर उजाला

वन विभाग की टीम हाथियों की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है लेकिन आम जनता को संभलकर आवाजाही करनी होगी। उधर, ऋषिकेश में भूतनाथ मंदिर के समीप लक्ष्मणझूला टैक्सी ऑनर्स एसोसिएशन की पार्किंग में हाथी ने उत्पात मचा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand News: Elephant Attack on people during take Selfie in Kotdwar River
सड़क पर हाथी - फोटो : अमर उजाला

हाथी ने यहां पार्किंग परिसर में बनी चाय का खोखा तोड़ दिया। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने कड़ी मशकत के बाद हाथी को जंगल की ओर भगा दिया। राजाजी टाइगर रिजर्व अंतर्गत गौहरीरेंज से सटा भूतनाथ मंदिर में रात्रि के दौरान इन दिनों हाथी की चहलकदमी बनी हुई है। हाथी के आने से आसपास रह रहे लोगों में दहशत बनी हुई है।

विज्ञापन
Uttarakhand News: Elephant Attack on people during take Selfie in Kotdwar River
सड़क पर हाथी - फोटो : अमर उजाला

हाथी की चहलकदमी से कोई अनहोनी घटित न हो इसके लिए स्थानीय लोगों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त लगाने की मांग की है। गौहरीरेंज के अधिकारी धीर सिंह ने बताया कि पार्क क्षेत्र से सटे क्षेत्र में हाथी की चहलकदमी स्वाभाविक है। अनहोनी घटना को रोकने के लिए क्षेत्र में वन विभाग के कर्मचारी मुस्तैद रहते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed