फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tehri Lake: सीएम और ऊर्जा मंत्री ने किया वाटर स्पोर्ट्स चैंपियनशिप का शुभारंभ, खिलाड़ियों को दी ये सौगात

Wed, 28 Dec 2022 08:26 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 28 Dec 2022 08:26 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand News: CM dhami inaugurates Water Sports Asian Championship in Tehri Lake
टिहरी झील में वाटर स्पोर्ट्स का शुभारंभ - फोटो : अमर उजाला

विश्व प्रसिद्ध टिहरी झील में पर्यटक वाटर स्पोर्ट्स का आनंद ले सकेंगे। बुधवार से झील में तीन दिवसीय वाटर स्पोर्ट्स एशियाई चैंपियनशिप शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह ने चैंपियनशिप का शुभारंभ किया। 



Haldwani: रेलवे भूमि पर सीमांकन को लेकर उबाल, सड़कों पर उतरे महिलाओं-बच्चों समेत हजारों लोग, तस्वीरें

इस दौरान केंद्रीय ऊर्जा मंत्री ने टिहरी झील के पास इंटरनेशनल स्तर के कायकिंग व केनोइंग प्रशिक्षण केंद्र खोलने की घोषणा की। उन्होंने टिहरी डैम टॉप से आवागमन का समय एक घंटे बढ़ाने की बात कही। कहा कि टीएचडीसी कायकिंग और कैनोइंग खेलों को अंगीकृत (अडॉप्ट) करेगी। साथ ही ऊर्जा मंत्रालय उत्तराखंड को हर संभव मदद देगा। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि टिहरी झील नया एडवेंचर डेस्टिनेशन बन रहा है। देहरादून से टिहरी के लिए सुरंग का सर्वे किया जा रहा है।

नई खेल नीति से खिलाड़ी लाभान्वित होंगे। नौकरी में खेल कोटा निर्धारित किया जाएगा। इस मौके पर राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, टीएचडीसी के सीएमडी आरके विश्नोई, विधायक किशोर उपाध्याय, देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी, शक्ति लाल शाह, विक्रम सिंह नेगी आदि उपस्थित रहे। 

Uttarakhand News: CM dhami inaugurates Water Sports Asian Championship in Tehri Lake
टिहरी झील में वाटर स्पोर्ट्स - फोटो : अमर उजाला

फोर्थ रैंकिंग एवं ओपन केनो (डोंगी) स्प्रिंट सीनियर पुरुष व महिला चैंपियनशिप के लिए देशभर के राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन करने वाले 260 खिलाड़ी टिहरी पहुंचे हैं। टिहरी में ही इन खिलाड़ियों की रैंकिंग तय होगी। 2022-23 के ओलंपिक और एशियाई गेम्स का यह क्वालीफाइ भी होगा।

Uttarakhand News: CM dhami inaugurates Water Sports Asian Championship in Tehri Lake
टिहरी झील में वाटर स्पोर्ट्स - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि टीएचडीसी और आईटीबीपी के तकनीकी सहयोग से इंडियन ओलंपिक संघ, उत्तराखंड ओलंपिक एसोसिएशन और उत्तराखंड कयाकिंग एवं केनोइंग एसोसिएशन (यूकेसीए) की पहल पर पहली बार टिहरी झील में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता कराई जा रही है। उत्तराखंड ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव डॉ. डीके सिंह ने बताया सेना, बीईजी, दिल्ली, हिमाचल, हरियाणा, मध्य प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, यूपी, केरल, त्रिपुरा, भारतीय नौ सेना, उत्तराखंड, बिहार राज्यों के एथलीट यहां पहुंचे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand News: CM dhami inaugurates Water Sports Asian Championship in Tehri Lake
टिहरी झील में वाटर स्पोर्ट्स का शुभारंभ - फोटो : अमर उजाला

पहले दिन कयाकिंग और कैनोईंग में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। पहले दिन 1000 मीटर की प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। विजेताओं को केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मेडल प्रदान किया। पहले दिन कयाकिंग (के-1) 1000 मीटर पुरुष वर्ग में आईटीबीपी के प्रभात कुमार ने पहला स्थान हासिल किया। सेना और भारतीय नौसेना के प्रतिभागी दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। कयाकिंग (के-1) 1000 मीटर महिला वर्ग में आईटीबीपी की सोनिया देवी ने पहला, हरियाणा की पूजा ने दूसरा व मणिपुर की एल. मीना देवी ने तीसरा स्थान हासिल किया। 

विज्ञापन
Uttarakhand News: CM dhami inaugurates Water Sports Asian Championship in Tehri Lake
टिहरी झील पहुंहे सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला

कैनोईंग (सी-1) 1000 मीटर में सेना के खिलाड़ी एलवी सिंह प्रथम, मध्य प्रदेश के अर्जुन सिंह द्वितीय, भारतीय नौसेना के पी. ज्ञानेश्वर सिंह तीसरे स्थान पर रहे। सी-4 के 1000 मीटर पुरुष वर्ग में भारतीय नौसेना प्रथम, सेना की टीम द्वितीय और आईटीबीपी तृतीय रही। सी-4 की 1000 मीटर मिक्सड़ डबल में मध्य प्रदेश प्रथम, दिल्ली द्वितीय और आईटीबीपी तृतीय रही। के-4 के 1000 मीटर पुरुष वर्ग में मध्य प्रदेश की टीम ने पहला, भारतीय नौसेना ने दूसरा और पंजाब की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed