उत्तराखंड में दिसंबर के अंतिम हफ्ते में सर्दी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। ऊधमसिंहनगर और हरिद्वार में शीतलहर का कहर जारी है। पहाड़ों में पाला परेशानी बढ़ा रहा है। वहीं, शीतलहर की चपेट में आए हरिद्वार में बीती रात न्यूनतम तापमान माइनस छह डिग्री रिकार्ड किया गया। यह देख मौसम विज्ञानी हैरान रह गए। उन्होंने अपनी रिपोर्ट देहरादून से लेकर पुणे स्थित इंडियन मेट्रोलॉजी डिपार्टमेंट (आईएमडी) को भेजी। सभी ने हैरानी जताते हुए पहले पहल इससे इनकार किया लेकिन बाद में स्थानीय वैज्ञानिकों के दावे को स्वीकार किया। हालांकि अधिकतम तापमान 15.05 डिग्री रहने से जिले में कहीं भी पानी जमने की स्थिति नहीं पैदा हुई।
उत्तराखंड में सर्दी का सितम: पहाड़ से मैदान तक कोहरा, पड़ रही हाड़ गलाने वाली ठंड, हरिद्वार में -6 डिग्री पारा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून/हरिद्वार
Published by: अलका त्यागी
Updated Wed, 28 Dec 2022 07:12 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन