फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उत्तराखंडः नए मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत में निकाली दोपहिया वाहन रैली, नाचते हुए पहुंचे कार्यकर्ता, तस्वीरें

Mon, 15 Mar 2021 07:44 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 15 Mar 2021 07:44 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand news: bjp welcome bike rally for cm tirath singh rawat and madan kaushik photos
भाजपा की बाइक रैली - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के स्वागत में सोमवार को भाजयुमो ने देहरादून शहर में दोपहिया वाहन रैली निकाली। महानगर कार्यालय से सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता दोपहिया वाहनों पर सवार होकर प्रदेश कार्यालय पहुंचे। इस दौरान कई कार्यकर्ता डांस करते हुए रैली के आगे चलते रहे। प्रदेश कार्यालय पहुंचकर तीरथ सिंह रावत और मदन कौशिक ने कार्यकर्ताओं का आभार जताया। दोपहिया वाहन रैली महानगर कार्यालय से गांधी पार्क, घंटाघर, दर्शनलाल चौक, तहसील चौक, प्रिंस चौक, आराघर चौक होते हुए बलवीर रोड स्थित प्रदेश कार्यालय पहुंची। त्रिवेंद्र सिंह रावत, मदन कौशिक समेत तमाम बड़े नेता रैली में शामिल हुए। कार्यकर्ता पूरे रास्ते दोनों नेताओं, पीएम मोदी और भाजपा के समर्थन में नारेबाजी करते रहे। पार्टी मुख्यालय पहुंचने पर प्रदेश पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री व प्रदेश अध्यक्ष समेत अन्य कार्यकर्ताओं का स्वागत किया। दोनों नेताओं ने कार्यकर्ताओं का आभार जताया। भाजयुमो के महानगर अध्यक्ष अंशुल चावला ने दावा किया कि रैली में करीब 1500 दोपहिया वाहन चालक शामिल रहे। इस दौरान मेयर सुनील उनियाल गामा, विधायक खजान दास, विनोद चमोली, महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट, रविंद्र कटारिया, अक्षत जैन, कुलदीप पंत, आशीष रावत, साक्षी शंकर, भावना चौधरी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। अनुशासित होने का दावा करने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच रैली की शुरूआत में वाहन में चढ़ने को लेकर धक्कामुक्की भी हुई।

uttarakhand news: bjp welcome bike rally for cm tirath singh rawat and madan kaushik photos
भाजपा की बाइक रैली - फोटो : अमर उजाला
कुछ कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत और मदन कौशिक के साथ वाहन में चढ़ने का प्रयास किया।
uttarakhand news: bjp welcome bike rally for cm tirath singh rawat and madan kaushik photos
भाजपा की बाइक रैली - फोटो : अमर उजाला
सुरक्षाकर्मियों और अन्य पदाधिकारियों ने उन्हें वाहन में चढ़ने से रोका। उसके बावजूद कुछ कार्यकर्ता जबरन वाहन पर चढ़ने में कामयाब हो गए, जिन्हें बाद में नीचे उतारा गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
uttarakhand news: bjp welcome bike rally for cm tirath singh rawat and madan kaushik photos
भाजपा की बाइक रैली - फोटो : अमर उजाला
कैंट विधायक हरबंस कपूर अपनी स्कूटी पर सवार होकर रैली में पहुंचे। वे रैली में दोपहिया वाहन चलाते हुए ही शामिल हुए। उन्होंने अपने पीछे एक अन्य व्यक्ति को बैठा रखा था।
विज्ञापन
uttarakhand news: bjp welcome bike rally for cm tirath singh rawat and madan kaushik photos
भाजपा की बाइक रैली - फोटो : अमर उजाला
गले में माला डालकर वाहन चला रहे विधायक ने न तो हेलमेट पहना और न ही मास्क। कुछ पदाधिकारियों ने उनसे वाहन में चलने का अनुरोध किया, लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed