फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उत्तराखंडः दो सरकारी बैंकों के निजीकरण के विरोध में बैंककर्मियों ने की राष्ट्रव्यापी हड़ताल, तस्वीरों में देखें आक्रोश

Mon, 15 Mar 2021 07:31 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 15 Mar 2021 07:31 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand news: bank strike in uttarakhand photos
बैंक की हड़ताल - फोटो : अमर उजाला

दो सरकारी बैंकों के निजीकरण के विरोध में नौ यूनियनों के संयुक्त फोरम ने राष्ट्रव्यापी हड़ताल की। उत्तराखंड सहित राजधानी दून में भी सभी सरकारी बैंकों के अधिकारी और कर्मचारियों ने हड़ताल कर आक्रोश व्यक्त किया। बैंककर्मियों ने कहा कि बैंकों के निजीकरण से बैंककर्मी और खाताधार दोनों को बड़ा नुकसान होगा। सरकार केवल अपना फायदा देखते हुए बैंकों का निजीकरण करना चाहती है। सोमवार को विभिन्न बैंकों के अधिकारी और कर्मचारी काली टॉपी लगाए एस्लेहॉल स्थित सेंट्रल बैंक के सामने एकत्र हुए। जहां से सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रैली निकाली। राजपुर रोड, घंटाघर से होते हुए रैली सेंट्रल बैंक पर संपन्न हुई। जहां पर घंटों बैंठ बैंककर्मियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर निजीकरण के फैसले को वापस लेने की मांग की। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स (यूएफबीयू) के संयोजक समदर्शी बड़थ्वाल ने कहा कि जिस तरह बैंकों का विलय बैंककर्मियों और खाताधारकों के लिए समस्या बन कर सामने आया है। उसी प्रकार बैंकों के निजीकरण से बैंककर्मियों और ग्राहकों को नुकसान होगा। प्रदर्शन करने वालों में पीआर कुकरेती, राजन पुंडीर, सीके जोशी, टीपी शर्मा, वीके जोशी, टीएस पांगती, आरपी शर्मा, करन रावत, विनय शर्मा, आरके गैराला, डीएस तोमर, नवीन नेगी, कुंदन रावत, पुष्पा, इला शर्मा, एकता गुलाटी, दीपशिखा, वीके बहुगुणा समेत कई बैंककर्मी मौजूद रहे।

uttarakhand news: bank strike in uttarakhand photos
बैंक की हड़ताल - फोटो : अमर उजाला

दो सरकारी बैंकों के निजीकरण के विरोध में मंगलवार को भी बैंककर्मी हड़ताल पर रहेंगे। इससे शहरभर के सभी सरकारी बैंक बंद रहेंगे। बैंककर्मियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि सरकार की ओर से जल्द फैसला नहीं लिया गया तो बैंककर्मी उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।

uttarakhand news: bank strike in uttarakhand photos
बैंक की हड़ताल - फोटो : अमर उजाला

बैंकों के निजीकरण के विरोध में बैंककर्मियों की देशव्यापी हड़ताल को उत्तराखंड ग्रामीण बैंक के अधिकारी कर्मचारियों ने भी समर्थन दिया। इसके चलते प्रदेशभर में ग्रामीण बैंक की 286 शाखाएं बंद रहीं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
uttarakhand news: bank strike in uttarakhand photos
बैंक की हड़ताल - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड ग्रामीण बैंक अधिकारी संगठन के महासचिव भुवनेंद्र सिंह ने कहा कि 11वां वेतन समझौता पूर्ण समानता से लागू करने समेत विभिन्न मांग कर रहे बैंककर्मियों की सरकार अनदेखी कर रही है। बैंककर्मियों ने बैंक के प्रधान कार्यालय में धरना-प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

विज्ञापन
uttarakhand news: bank strike in uttarakhand photos
बैंक की हड़ताल - फोटो : अमर उजाला

प्रदर्शन करने वालों में कर्मचारी संघ के अध्यक्ष राजेंद्र कुमार, प्रदीप वर्मा, सरी श्याम शर्मा, सौरभ रौथान, जीसी डबराल, अशोक कुमार, विपिन बहुगुणा, आरती रावत, मीरा चौहान, सुनंदा, नवीन रैना, आशीष तोमर, बलवीर, जगमोहन, संदीप वर्मा, मनोहर सेमवाल, अमित महर मौजूद रहे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed