फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उत्तराखंड: भोजन माताओं ने भरी हुंकार, सीएम आवास कूच कर लगाया वादाखिलाफी का आरोप, तस्वीरें

Sun, 12 Dec 2021 09:04 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 12 Dec 2021 09:04 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand news: bhojanmata march to CM residence and accused of disobedience, see photos
 भोजन माताओं ने किया विरोध प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

राज्य कर्मचारी घोषित करने, न्यूनतम वेतन 18 हजार रुपये करने समेत तीन सूत्री मांग को लेकर प्रदेशभर की भोजन माताओं ने रविवार को मुख्यमंत्री आवास कूच कर प्रदर्शन किया। भोजन माताओं ने कहा कि साल शिक्षा मंत्री ने उन्हें पांच हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय दिए जाने की घोषणा की थी। लेकिन, सरकार उनके साथ वादाखिलाफी कर रही है। जिससे गुस्साई भोजन माताओं ने सरकार के खिलाफ उग्र आंदोलन करने का निर्णय लिया है।

रविवार को प्रगतिशील भोजन माता संगठन के बैनर तले सैकड़ों की संख्या में भोजन माताएं परेड ग्राउंड में एकत्र हुईं। जहां से एक सभा का आयोजन करने के बाद अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सीएम आवास कूच करने के लिए निकलीं। लेकिन पुलिस ने प्रदर्शनकारी महिलाओं को हाथीबड़कला में बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया।

संगठन की महामंत्री रजनी जोशी ने कहा कि काफी लंबे संघर्ष के बाद शिक्षा मंत्री ने बीते जुलाई माह में भोजन माताओं का मानदेय पांच हजार रुपये करने एवं किसी भी भोजन माता को विद्यालय से नहीं निकालने की घोषणा की थी। लेकिन, लंबे समय के बाद भी इसे लागू नहीं किया गया और इतने लंबे समय से काम कर रही भोजन माताओं को अध्यापक भी लगातार विद्यालय से निकाल रहे हैं।  इसके साथ ही उन्होंने मिड डे मील योजना को गैर सरकारी संस्थानों को दिए जाने का भी विरोध किया है।

uttarakhand news: bhojanmata march to CM residence and accused of disobedience, see photos
 भोजन माताओं ने किया विरोध प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने कहा कि महंगाई में जहां घरेलू गैस सिलेंडर के दाम आसमान छू रहे हैं तो वहीं सरसों का तेल दो सौ रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

uttarakhand news: bhojanmata march to CM residence and accused of disobedience, see photos
 भोजन माताओं ने किया विरोध प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

इतनी महंगाई में मात्र तीन हजार रुपये में जीवन-यापन करना काफी मुश्किल है, जबकि बहुत सारे परिवारों में भोजन माताओं के ऊपर ही समूचे परिवार की निर्भरता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
uttarakhand news: bhojanmata march to CM residence and accused of disobedience, see photos
 भोजन माताओं ने किया विरोध प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
ऐसे में उनको इतने कम मानदेय में घर चलाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। भोजन माताओं का कहना है कि सरकार के आश्वासन के बावजूद वह अपने आप को छला हुआ महसूस कर रही हैं।
 
विज्ञापन
uttarakhand news: bhojanmata march to CM residence and accused of disobedience, see photos
 भोजन माताओं ने किया विरोध प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने मानदेय बढ़ाने, स्थाई रोजगार, निकाली गई भोजन माताओं को काम पर वापस लेने और विद्यालयों में हो रहे उनके उत्पीड़न को रोकने की मांग उठाई।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed