फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दर्दनाक: महासू देवता के दर्शन को जा रहा था परिवार, पलक झपकते ही काल के मुंह में समा गईं छह जिंदगियां, तस्वीरें

Wed, 28 Feb 2024 06:51 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 28 Feb 2024 06:51 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand News Alto Car Accident Himachal Pradesh Six People Died during going to Mahasu Temple Photos
कार खाई में गिरने से छह लोगों की मौत - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्र सैंज पंद्राणू से कालसी ब्लॉक के दसोऊ की ओर जा रही एक कार बुधवार को जेपीआरआर राष्ट्रीय राजमार्ग के पास अनियंत्रित होकर 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई।

श्रमिक का परिवार हंसी खुशी चालदा महाराज के दर्शन के लिए जा रहा था, लेकिन अचानक पूरा परिवार काल में मुंह में समा गया। हादसे में दो बच्चों, एक महिला और एक युवती समेत छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, एक व्यक्ति घायल हो गया।  घायल का अस्पताल में उपचार चल रहा है। मृतक और घायल एक ही नेपाली मूल के श्रमिक परिवार के लोग हैं।

Dehradun: त्यूणी मार्ग पर बड़ा हादसा, खाई में गिरी श्रमिक के परिवार की कार, दो बच्चों समेत छह लोगों की मौत

Uttarakhand News Alto Car Accident Himachal Pradesh Six People Died during going to Mahasu Temple Photos
कार खाई में गिरने से छह लोगों की मौत - फोटो : अमर उजाला

जानकारी के अनुसार, नेपाली मूल का यह परिवार पहले त्यूणी क्षेत्र के माटल गांव में रहता था। लेकिन रोजगार के लिए सीमावर्ती क्षेत्र पंद्राणू में चला गया था। यह लोग बगीचों में काम करते थे। वर्तमान में हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के सैंज पंद्राणू में रह रहे थे।

Uttarakhand News Alto Car Accident Himachal Pradesh Six People Died during going to Mahasu Temple Photos
कार खाई में गिरने से छह लोगों की मौत - फोटो : अमर उजाला

बुधवार को करीब 11.30 बजे अटाल के पास उनकी कार अनियंत्रित हो गई और गहरी खाई में नदी किनारे जा गिरी। सूचना पर एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने एक घायल को रेस्क्यू कर पीएचसी त्यूणी भिजवाया। वहीं तब तक छह लोगों की मौत हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand News Alto Car Accident Himachal Pradesh Six People Died during going to Mahasu Temple Photos
खाई से शवों को निकालती टीम - फोटो : अमर उजाला

एसडीआरएफ ने मृतकों के शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाना प्रभारी त्यूणी आशीष रावियान ने बताया कि संजू (35), सूरज (30) पुत्र सुख बहादुर, शीतल (25) पत्नी सूरज, संजना (21) पुत्री सावित्री, दिव्यांश (10) पुत्र जीत बहादुर और यश (5) पुत्र सूरज ने दम तोड़ दिया। वहीं जीत बहादुर (35) पुत्र सुख बहादुर गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन
Uttarakhand News Alto Car Accident Himachal Pradesh Six People Died during going to Mahasu Temple Photos
कार खाई में गिरने से छह लोगों की मौत - फोटो : अमर उजाला

बताया कि घायल व्यक्ति को त्यूणी स्थित सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया गया। मृतकों का पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि दुर्घटना के कारण पता लगाने के लिए जांच चल रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed