फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Accident News Car Fell Into Ditch in Tiuni road Six People Including Two Children Died

Dehradun: त्यूणी मार्ग पर बड़ा हादसा, खाई में गिरी श्रमिक के परिवार की कार, दो बच्चों समेत छह लोगों की मौत

Wed, 28 Feb 2024 06:11 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर(देहरादून)
संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर(देहरादून) Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 28 Feb 2024 06:11 PM IST
सार

Dehradun Accident News: सभी कार सवार सैंज गांव से चालदा महासू महाराज के दर्शन के लिए जा रहे थे। इस दौरान अचानक उनकी कार नदी किनारे खाई में जा गिरी।

विज्ञापन
Dehradun Accident News Car Fell Into Ditch in Tiuni road Six People Including Two Children Died
कार खाई में गिरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देहरादून के विकासनगर में त्यूणी- अटाल मार्ग पर बुधवार को दर्दनाक हादसा हो गया। एक कार अनियंत्रित होकर 500 मीटर खाई में गिर गई। दुर्घटना में दो बच्चों और दो महिलाओं समेत छह लोगों की मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को देहरादून स्थित हायर सेंटर भेजा गया है। परिवार पहले त्यूणी क्षेत्र के माटल गांव में रहता था। लेकिन रोजगार के लिए सीमावर्ती क्षेत्र पंद्राणू में चला गया था। 

विज्ञापन


Dehradun: विकासनगर में रिश्वत लेते हुए पटवारी का वीडियो वायरल, एसडीएम ने दिए जांच के आदेश

विज्ञापन

 

चालदा महासू महाराज के दर्शन को जा रहा था परिवार

जानकारी के अनुसार, हादसा दोपहर के समय हुआ। आल्टो (UK07DU-4719) त्यूणी से अटाल की ओर जा रही थी। कार में एक ही सात लोग सवार थे। परिवार सैंज गांव से चालदा महासू महाराज के दर्शन के लिए जा आ रहा था। डूंग के पास अचानक उनकी कार खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और शवों को खाई से निकाला।  

विज्ञापन
विज्ञापन

Dehradun Accident News Car Fell Into Ditch in Tiuni road Six People Including Two Children Died

मृतकों व घायलों के नाम

  • संजू (35) हाल निवासी ग्राम सैंज, तहसील जुब्बल शिमला, हिमाचल प्रदेश
  • सूरज(35) हाल निवासी ग्राम सैंज, तहसील जुब्बल शिमला, हिमाचल प्रदेश
  • शीतल(25) पत्नी सूरज, हाल निवासी ग्राम सैंज, तहसील जुब्बल शिमला, हिमाचल प्रदेश
  • सजंना(21) पुत्री सविता देवी, हाल निवासी ग्राम सैंज, तहसील जुब्बल शिमला, हिमाचल प्रदेश
  • दिव्यांश(10) पुत्र जीत बहादुर, हाल निवासी ग्राम सैंज, तहसील जुब्बल शिमला, हिमाचल प्रदेश
  • यश(05) पुत्र सूरज , हाल निवासी ग्राम सैंज, तहसील जुब्बल शिमला, हिमाचल प्रदेश

घायल का नाम

  • जीत बहादुर(35) पुत्र सुख बहादुर, हाल निवासी पो. पंद्राणु, तहसील जुब्बल शिमला, हिमाचल प्रदेश
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed