फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लोकसभा चुनाव परिणाम 2019: भाजपा की प्रचंड जीत पर एक साथ मनाई होली-दिवाली, तस्वीरें...

Fri, 24 May 2019 09:07 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 24 May 2019 09:07 AM IST
विज्ञापन
uttarakhand Lok Sabha Election 2019 Results bjp winning celebration
lok sabha election 2019, lok sabha election 2019 result, counting, trivendra singh rawat - फोटो : अमर उजाला

लोकसभा चुनाव की मतगणना के पहले राउंड से ही भाजपा कार्यालयों में उत्साह का माहौल था। जैसे-जैसे मतदान के आंकड़े सामने आते रहे, कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ता गया। कार्यकर्ता प्रदेश कार्यालय और महानगर कार्यालय में प्रोजेक्टर के जरिये सुबह आठ बजे से मतगणना का लाइव प्रसारण देखते रहे।

uttarakhand Lok Sabha Election 2019 Results bjp winning celebration
lok sabha election 2019, lok sabha election 2019 result, counting, trivendra singh rawat - फोटो : अमर उजाला

प्रदेश की पांचों लोकसभा सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों की बढ़त पर कार्यकर्ता मोदी-मोदी के नारे लगाते रहे। इसके बाद दोपहर में एक-दूसरे को गुलाल लगाने के साथ ही आतिशबाजी कर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। वहीं, शाम चार बजे प्रदेश कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार जताया।
 
uttarakhand Lok Sabha Election 2019 Results bjp winning celebration
lok sabha election 2019, lok sabha election 2019 result, counting, trivendra singh rawat - फोटो : अमर उजाला

पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता गुरुवार सुबह सात बजे ही देहरादून के बलवीर रोड स्थित प्रदेश और परेड ग्राउंड स्थित महानगर कार्यालय में पहुंचने लगे थे। ये सिलसिला देर शाम तक जारी रहा। प्रोजेक्टर पर परिणाम को देखकर रोमांचित कार्यकर्ताओं ने मोदी-मोदी के नारे लगाए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
uttarakhand Lok Sabha Election 2019 Results bjp winning celebration
lok sabha election 2019, lok sabha election 2019 result, counting, trivendra singh rawat - फोटो : अमर उजाला

दोपहर 12 तक प्रदेश की पांचों लोकसभा सीटों पर पार्टी प्रत्याशियों की बढ़त देखने के बाद सभी ने एक-दूसरे को गले लगाकर बधाई देनी शुरू कर दी। देहरादून मेयर सुनील उनियाल गामा प्रदेश कार्यालय पहुंचे तो महिला और पुरुष कार्यकर्ताओं ने उन्हें गुलाल लगाकर बधाई दी। 
 
विज्ञापन
uttarakhand Lok Sabha Election 2019 Results bjp winning celebration
lok sabha election 2019, lok sabha election 2019 result, counting, trivendra singh rawat - फोटो : अमर उजाला

शाम चार बजे मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और टिहरी लोकसभा सीट से पार्टी प्रत्याशी माला राज्यलक्ष्मी शाह भी प्रदेश कार्यालय पहुंचे। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार जताया। टिहरी लोकसभा क्षेत्र से भी तीसरी बार माला राज्यलक्ष्मी शाह ही सांसद चुनी गई हैं।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed