फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उत्तराखंड: सुबह आंख खुलते ही घर में घुसे हथियारबंद बदमाश, परिवार के लोगों को बंधक बनाकर डाली डकैती 

Fri, 25 Dec 2020 10:22 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 25 Dec 2020 10:22 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Latest News: Robbery on Gun Point after Mortgage in Kotdwar in Tiles Factory Owner House
- फोटो : फाइल फोटो

उत्तराखंड के कोटद्वार में नकाबपोश हथियारबंद पांच बदमाशों ने देवीरोड पर टाइल्स फैक्टरी के मालिक प्रमोद प्रजापति के घर पर परिजनों को बंधक बनाकर लाखों रुपये की डकैती डाली। बदमाश लाखों के जेवर और नकदी लूटकर फरार हो गए। बदमाशों ने करीब एक घंटे तक उद्योगपति के घर का कोना-कोना खंगाला। जाते वक्त बदमाश बंधक बनाए गए परिजनों को शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दे गए। 

Uttarakhand Latest News: Robbery on Gun Point after Mortgage in Kotdwar in Tiles Factory Owner House
- फोटो : अमर उजाला

बदमाशों के जाने के बाद परिजनों ने किसी तरह सूचना पड़ोसी और पुलिस को दी। कोतवाल से लेकर एएसपी तक वरिष्ठ अधिकारियों ने घटनास्थल का मुआयना किया। कड़ाके की सर्दी के बीच शुक्रवार सुबह लोग उठ ही रहे थे, कि करीब 6:50 बजे पांच हथियारबंद बदमाश देवीरोड स्थित हरिद्वार के टाइल्स फैक्टरी के मालिक के घर की चहारदीवारी फांदकर घर में घुस गए। 

Uttarakhand Latest News: Robbery on Gun Point after Mortgage in Kotdwar in Tiles Factory Owner House
- फोटो : अमर उजाला

बदमाशों ने उद्यमी की वृद्ध मां फुल्लो देवी, पत्नी मुनेश देवी और 15 वर्षीय बेटी मानसी को हथियारों के बल पर बंधक बना लिया और उनके मोबाइल भी छीन लिए। तीनों के हाथ पीछे बांधकर उनके मुंह पर टेप चिपका दिए। बदमाशों ने उद्यमी की मां और बेटी को एक कमरे में बंद कर दिया और पत्नी मुनेश को साथ में लेकर एक-एक कमरा खंगाला। यहां तक की उनके पहने हुए जेवर भी उतरवा लिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand Latest News: Robbery on Gun Point after Mortgage in Kotdwar in Tiles Factory Owner House
- फोटो : अमर उजाला

बदमाशों ने घर का एक-एक कोना खंगाला, जब बदमाशों को कुछ नहीं मिला तो उन्होंने महिला की बेटी को जान से मारने की धमकी दे डाली। डर के मारे महिला बदमाशों को तिजोरी तक ले गई। वहां से बदमाशों ने लाखों की नकदी और जेवर समेट लिए। बदमाश इतने में ही संतुष्ट नहीं हुए और कमरे में लगी टाइल्स तोड़कर अन्य तिजोरियों को ढूंढने में लग गए। कुछ नहीं मिलने पर बदमाश मानसी के स्कूल के बैग में नकदी और जेवरात भरकर वहां से फरार हो गए।

विज्ञापन
Uttarakhand Latest News: Robbery on Gun Point after Mortgage in Kotdwar in Tiles Factory Owner House
- फोटो : अमर उजाला

मुनेश देवी ने पुलिस को बताया कि बदमाश करीब पंद्रह लाख की नकदी और करीब छह लाख के जेवरात ले गए। सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार राय, सीओ अनिल जोशी, कोतवाल नरेंद्र सिंह बिष्ट, एसएसआई प्रदीप नेगी पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। घटना के दौरान उद्यमी प्रमोद प्रजापति हरिद्वार में अपनी फैक्टरी में थे। सूचना मिलने पर वह कोटद्वार पहुंचे और पुलिस को तहरीर दी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed