{"_id":"6aac3f1bf089e11f6c04918a","slug":"bjym-facilitated-the-donation-of-643-units-of-blood-dehradun-news-c-5-drn1043-1068321-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: भाजयुमो ने कराया 643 यूनिट रक्तदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: भाजयुमो ने कराया 643 यूनिट रक्तदान
विज्ञापन
देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस और 25 वर्षों के जनसेवा एवं समर्पण को समर्पित सेवा संकल्प अभियान के तहत भारतीय जनता युवा मोर्चा उत्तराखंड ने प्रदेशभर में रक्तदान शिविर आयोजित किए। विभिन्न स्थानों पर 643 यूनिट रक्त एकत्र किया गया।
प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों के साथ-साथ दुर्गम एवं पहाड़ी क्षेत्रों में भी युवाओं ने स्वैच्छिक रक्तदान किया। रक्तदान शिविरों के माध्यम से जरूरतमंद एवं गंभीर रोगियों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया गया। युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विपुल मैन्दोली ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन की सेवा एवं समर्पण की भावना से प्रेरणा लेते हुए युवा मोर्चा निरंतर सामाजिक सरोकारों से जुड़े सेवा कार्यों को जनभागीदारी के माध्यम से आगे बढ़ा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेशभर में 2,000 से अधिक रक्तदाताओं का पंजीकरण युवाओं की सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति जागरूकता को दर्शाता है। 643 यूनिट रक्त का संग्रह सेवा, समर्पण, जनभागीदारी और जरूरतमंदों की सहायता के प्रति युवा शक्ति की प्रतिबद्धता का परिचायक है।