फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Agniveer recruitment is playing with the future of the youth: Ganesh Godiyal

अग्निवीर भर्ती युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ : गणेश गोदियाल

Fri, 18 Sep 2026 01:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Agniveer recruitment is playing with the future of the youth: Ganesh Godiyal
देहरादून। प्रदेश कांग्रेस ने अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीरों की भर्ती प्रदेश व देश के युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। कांग्रेस ने मांग उठाई कि प्रधानमंत्री मोदी को अपने जन्मदिन पर सेना में चार साल की सेवा देने के बाद सेवानिवृत्त होने वाले अग्निवीरों को नियमित कर पूर्व की भांति सेना में भर्ती करने की घोषणा करें।
विज्ञापन


कांग्रेस भवन में प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह व चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ. हरक सिंह रावत ने प्रेसवार्ता में पीएम मोदी के जन्मदिन पर दीपोत्सव मनाने पर निशाना साधा। गोदियाल ने कहा, देश में महंगाई चरम पर है, आम आदमी के घर में दो वक्त का चूल्हा भी जलना मुश्किल हो रहा है। ऐसे समय में प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर दीए जलाने की भाजपा में होड़ मची है। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार ने अग्निवीर भर्ती से देश के युवाओं के साथ खिलवाड़ किया है। देश व प्रदेश लाखों युवा सेना में स्थायी नौकरी की उम्मीद लेकर भर्ती की तैयारी करते हैं, लेकिन अग्निवीर व्यवस्था से चार वर्ष की सेवा के बाद रिटायर्ड हो रहे हैं। उत्तराखंड से भी लगभग 4500 अग्निवीर सेना में हैं। सत्ता में आने के बाद कांग्रेस इस योजना को समाप्त करेगी।
विज्ञापन

चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा, 17 व 18 वर्ष की उम्र में एक युवा सेना में प्रवेश करता है और चार वर्ष बाद लगभग 21-22 वर्ष की उम्र में उसे दोबारा रोजगार की तलाश करनी पड़ सकती है। उन्होंने सवाल किया कि इतने कम समय में युवा अपने परिवार और भविष्य को किस प्रकार सुरक्षित करेगा। अग्निवीर भर्ती से उत्तराखंड के युवाओं पर सबसे ज्यादा प्रभाव पड़ा है। उत्तराखंड की सैन्य परंपरा गौरवशाली रही है। राज्य के पहाड़ी क्षेत्रों के हजारों परिवार सेना में रोजगार को पीढ़ियों से अपनी आर्थिक व सामाजिक सुरक्षा का आधार मानते रहे हैं। प्रदेश सरकार स्पष्ट करे कि सेना की सेवा से बाहर होने वाले अग्निवीरों के लिए स्थायी नौकरियां कैसे सुनिश्चित होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


....

अग्निवीरों को शादी के लिए नहीं मिल रही लड़की
चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ. हरक सिंह रावत ने कहा, सेना में भर्ती अग्निवीर के माता-पिता अपने बेटे की शादी के लिए परेशान हैं। अग्निवीरों को शादी के लिए लड़की नहीं मिल रही है। यह इसलिए कि अग्निवीरों को भविष्य सुरक्षित नहीं है।

कांग्रेस सैनिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष कर्नल राम रतन नेगी (सेनि) ने कहा, पहले सेना में हर साल 80 हजार युवाओं को रोजगार मिलता था जो, अब घट कर 47 हजार रह गया। इस मौके पर पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला, महिला प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला, प्रदेश प्रवक्ता डॉ. प्रतिमा सिंह, प्रदेश महासचिव नवीन जोशी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed