फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बदरीनाथ हाईवे: स्टार्ट करते ही कार में लगी आग, राहगीरों में मची अफरा-तफरी, तस्वीरें...

Fri, 25 Dec 2020 10:14 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर(पौड़ी)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर(पौड़ी) Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 25 Dec 2020 10:14 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Latest News: Car Caught Fire during Start on Badrinath Highway Photos
- फोटो : अमर उजाला

बदरीनाथ हाईवे पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब श्रीकोट-घसिया महादेव के बीच एक कार अचानक धू-धू कर जल गई। गनीमत रही कि आग लगते ही कार चालक बाहर आ गया। तस्वीरों में देखिए...

Uttarakhand Latest News: Car Caught Fire during Start on Badrinath Highway Photos
- फोटो : अमर उजाला

काफी देर की मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह से जल चुकी थी। इस दौरान पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टि से ट्रैफिक रोके रखा। बता दें कि श्रीनगर निवासी महिपाल भंडारी शुक्रवार दोपहर अपनी कार की सर्विसिंग कराकर श्रीकोट से लौट रहे थे। 

Uttarakhand Latest News: Car Caught Fire during Start on Badrinath Highway Photos
- फोटो : अमर उजाला

श्रीकोट से करीब एक किलोमीटर आगे भगवती मेमोरियल पब्लिक स्कूल के समीप चढ़ाई पर कार अचानक बंद हो गई। भंडारी ने दोबारा स्टार्ट करने के लिए जैसे ही चाबी घुमाई, कार से आग की लपटें निकलने लगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand Latest News: Car Caught Fire during Start on Badrinath Highway Photos
- फोटो : अमर उजाला

इसे देख भंडारी कार से बाहर उतर गए। देखते ही देखते कार से आग की लपटों ने भीषण रूप ले लिया। जिससे वहां राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई। चौकी इंचार्ज श्रीकोट अजय कुमार ने बताया कि कार में आग लगने की सूचना फायर बिग्रेड को दी गई थी।

विज्ञापन
Uttarakhand Latest News: Car Caught Fire during Start on Badrinath Highway Photos
- फोटो : अमर उजाला

दस्ते ने लगभग 15 मिनट की मेहनत के बाद आग को बुझा दिया था। कार में आग लगने से पेट्रोल टैंक के फटने की आशंका थी। इस वजह से यातायात रोक दिया गया था। उन्होंने बताया कि कार चालक सुरक्षित है, लेकिन कार पूरी तरह से जल गई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed