फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उत्तराखंड: अतिक्रमण हटाते वक्त तीन मंजिला भवन में पानी की टंकी से मिला नर कंकाल, मचा हड़कंप, तस्वीरें... 

Fri, 18 Dec 2020 06:11 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 18 Dec 2020 06:11 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Latest News: Human Skeleton Found in House Water Tank During Encroachment Removing in Kotdwar
- फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड के कोटद्वार में शुक्रवार को झंडाचौक के पास एक पुराने भवन के ध्वस्तीकरण के दौरान नर कंकाल मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नर कंकाल कब्जे में ले लिया है। नर कंकाल का सैंपल लेकर डीएनए टेस्ट के लिए भेजा जा रहा है। 

Uttarakhand Latest News: Human Skeleton Found in House Water Tank During Encroachment Removing in Kotdwar
- फोटो : अमर उजाला

कोतवाल नरेंद्र बिष्ट ने बताया कि अतिक्रमण हटाने के लिए झंडाचौक के पास एक तीन मंजिला पुराने भवन का ध्वस्तीकरण किया जा रहा है। भवन स्वामी की ओर से लगाए गए मजदूर जब पानी की टंकी तोड़ रहे थे, तो मलबे के साथ पहले कंकाल की खोपड़ी बाहर निकली। 

Uttarakhand Latest News: Human Skeleton Found in House Water Tank During Encroachment Removing in Kotdwar
- फोटो : अमर उजाला

मलबा हटाने पर नर कंकाल के कई हिस्से बरामद हुए। उन्होंने बताया कि अभी यह पता नहीं चल पाया है कि कंकाल महिला का है या पुरुष का। भवन दस साल से खाली पड़ा था। जर्जर हालत होने के कारण वहां कोई जा भी नहीं रहा था। मामले की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand Latest News: Human Skeleton Found in House Water Tank During Encroachment Removing in Kotdwar
- फोटो : अमर उजाला

बता दें कि उत्तराखंड हाईकोर्ट के आदेश पर कोटद्वार में बदरीनाथ मार्ग के फुटपाथ और नजूल भूमि से अतिक्रमण हटाने का काम लगातार तीसरे दिन शुक्रवार को भी जारी रहा। नगर आयुक्त और एसडीएम की अगुवाई में बनाई गई टीमों ने झंडाचौक के पास दो भवनों के आगे का अतिक्रमण जेसीबी से हटवाया। 

विज्ञापन
Uttarakhand Latest News: Human Skeleton Found in House Water Tank During Encroachment Removing in Kotdwar
- फोटो : अमर उजाला

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बहुमंजिला भवनों के लिए अतिक्रमण हटाने के लिए एक सप्ताह का समय दिया गया है। एक सप्ताह में अतिक्रमण नहीं हटा तो बलपूर्वक हटवाया जाएगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed