उत्तराखंड में अल्मोड़ा के बिंता में हुई महिला की हत्या की वारदात से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। हत्या महिला के पति ने कुल्हाड़ी और डंडों से पीटकर की है। राजस्व पुलिस ने देर शाम अभियुक्त दयाकिशन को बजेल खत्ता स्थित उसके घर से ही गिरफ्तार किया। तहसीलदार लीना चंद्रा धामी ने बताया कि दयाकिशन ने अत्यधिक शराब पी हुई थी। किसी बात पर पत्नी से झगड़ा हो गया और उसने आवेश में आकर उसकी हत्या कर दी। राजस्व पुलिस उसे कस्टडी में लेकर उसके विरुद्ध साक्ष्य जुटाने में लगी है।
उत्तराखंड: करवा चौथ से दो दिन पहले हैवान बना पति, शराब के नशे में बेरहमी से की पत्नी की हत्या, तस्वीरें...
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, द्वाराहाट (अल्मोड़ा)
Published by: अलका त्यागी
Updated Mon, 02 Nov 2020 10:25 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन