फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kotdwar: खेत सुरक्षित न आंगन, चारों तरफ हाथियों का खौफ, दहशत में 19 गांवों के लोग, देखें तस्वीरें

Mon, 31 Oct 2022 06:28 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 31 Oct 2022 06:28 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand lansdowne News : Angry Group of elephants destroy crops Video Viral
लैंसडौन में हाथियों का आतंक - फोटो : अमर उजाला

कोटद्वार के लैंसडौन वन प्रभाग की तमाम कोशिशों के बाद भी आबादी क्षेत्र में हाथियों की आमद रुकने का नाम नहीं ले रही है। अब तो हाथी लोगों के खेत और आंगन में खतरा बनकर दस्तक दे रहे हैं। हाथी झुंड में आकर धान की खेती नष्ट कर रहे हैं तो आंगन में उत्पात मचा रहे हैं। ऐसे में जंगल के निकटवर्ती 19 गांवों के लोग जंगली जानवरों के खौफ के साये में जीने के लिए मजबूर हैं।  



Dehradun: राजाजी टाइगर रिजर्व से गुलदार के बाद अब आबादी में पहुंचा हाथियों का झुंड, दहशत में राजधानी के लोग

वर्ष 2014 में हाथी को आबादी क्षेत्र में रोकने के लिए वन विभाग ने करीब 54 लाख रुपये की लागत से 11 किमी. हाथी सुरक्षा दीवार बनाई थी लेकिन सुरक्षा दीवार की ऊंचाई कम और गुणवत्ता की कमी के कारण हाथियों ने कई स्थानों पर दीवार तोड़कर आबादी में धमकने रास्ता बना दिया।

उत्तराखंड: प्रदेश में इस साल 35 लोगों की जान ले चुके हैं वन्यजीव, अब नई कार्ययोजना बना रहा वन विभाग

Uttarakhand lansdowne News : Angry Group of elephants destroy crops Video Viral
लैंसडौन में हाथियों का आतंक - फोटो : अमर उजाला

वर्ष 2018 में वन विभाग ने 19 लाख रुपये की लागत से आठ किमी लंबी सौर ऊर्जा बाड़ बनाई लेकिन देखरेख के अभाव में सौर ऊर्जा बाड़ कुछ ही महीनों में ठप हो गई। बाड़ में करंट नहीं होने के कारण हाथी ने ताड़बाड़ को तोड़ दिया। वर्ष 2021 में क्षेत्रीय जनता की मांग पर प्रदेश सरकार ने लैंसडौन वन प्रभाग के जंगल से सटी आबादी क्षेत्र में 15 किमी दायरे में हाथी सुरक्षा दीवार बनाने के लिए 1.20 करोड़ रुपये स्वीकृत किए थे।

Uttarakhand lansdowne News : Angry Group of elephants destroy crops Video Viral
लैंसडौन में हाथियों का आतंक - फोटो : अमर उजाला

इसके लिए पहली किश्त के रूप में करीब 67 लाख रुपये भी जारी कर दिए गए। वन विभाग ने हाथी सुरक्षा दीवार बनाने का काम सिंचाई विभाग को भी सौंप दिया था लेकिन सुरक्षा दीवार को लेकर विभागीय जांच होने के कारण हाथी सुरक्षा दीवार का काम बंद पड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand lansdowne News : Angry Group of elephants destroy crops Video Viral
लैंसडौन में हाथियों का आतंक - फोटो : अमर उजाला

इन क्षेत्रों में है हाथियों की दहशत
लैंसडौन वन प्रभाग के जंगलों से लगे सत्तीचौड़, शिवपुर, लालपुर, ध्रुवपुर, अपर कालाबड़, फारेस्ट कालोनी, झंडीचौड़, खुनीबड़, मवाकोट, सिगड्डी, कण्वाश्रम, रतनपुर, सनेह, ग्रास्टनगंज, कुंभीचौड़, रतनपुर, लालपानी, कोटडीढांग और रामपुर में हाथियों की आमद लगातार बनी रहती है।

विज्ञापन
Uttarakhand lansdowne News : Angry Group of elephants destroy crops Video Viral
लैंसडौन में हाथियों का आतंक - फोटो : अमर उजाला

यह बात सही है कि हाथी आबादी क्षेत्र में धमक कर लोगों की खेती नष्ट कर रहे हैं। हाथी बाहुल्य क्षेत्र में हाथी सुरक्षा दीवार बनाने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। बजट आते ही सुरक्षा दीवार निर्माण का कार्य शुरू किया जाएगा।
- दिनकर तिवारी, डीएफओ लैंसडौन वन प्रभाग।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed