फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Villagers in panic due to the arrival of elephants with Guldar Dehradun Uttarakhand news in hindi

Dehradun: राजाजी टाइगर रिजर्व से गुलदार के बाद अब आबादी में पहुंचा हाथियों का झुंड, दहशत में राजधानी के लोग

Mon, 31 Oct 2022 11:35 AM IST
रेनू सकलानी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 31 Oct 2022 11:35 AM IST
सार

गुलदार की धमक के बाद अब आबादी क्षेत्र में हाथियों की दस्तक से लोग दहशत में हैं। रायपुर इलाके में स्पोर्ट्स स्टेडियम क्षेत्र में हाथियों के झुंड दिखाई पड़े। वहीं वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि हाथियों के झुंड के बारे में कोई जानकारी नहीं है।

विज्ञापन
Villagers in panic due to the arrival of elephants with Guldar Dehradun Uttarakhand news in hindi
हाथियों का झुंड - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

राजाजी टाइगर रिजर्व, देहरादून व मसूरी वन प्रभाग के जंगलों से निकलकर आबादी क्षेत्र में दाखिल हो रहे गुलदारों के बाद अब हाथियों के झुंड के पहुंचने से लोगों में दहशत व्याप्त है। रायपुर इलाके में स्पोर्ट्स स्टेडियम क्षेत्र में हाथियों के झुंड दिखाई पड़े। गनीमत रही कि हाथी सड़क पर नहीं पहुंचा, वरना मुसीबत होती।

विज्ञापन


उधर, वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि हाथियों के झुंड के बारे में कोई जानकारी नहीं है। राजेश्वरीपुरम इलाके में रविवार की शाम गुलदार की दस्तक से हड़कंप मच गया। लाठी-डंडों से लैस ग्रामीणों ने खोजबीन की, लेकिन पता नहीं चला। ग्रामीणों ने जानकारी वन विभाग के अधिकारियों को दी तो क्षेत्राधिकारी की अगुवाई में टीम इलाके में पहुंची। वनकर्मियों ने काफी देर तक गुलदार की खोजबीन की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। 
विज्ञापन


पिछले कई दिनों से शमशेरगढ़, बालावाला, नकरौंदा, नथुआवाला, मियांवाला आदि में गुलदार देखे जा रहे हैं। कई ग्रामीणों ने गलियों में घूम रहे गुलदारों को मोबाइल कैमरों में भी कैद किया है। गुलदारों की धमक के बाद वन विभाग के अफसरों के निर्देश पर कई जगह पिंजड़े भी लगाए जा रहे और एक मादा गुलदार को पकड़ा भी जा चुका है, लेकिन कई दिनों से गुलदार की दस्तक देखने को मिल रही, उससे ग्रामीण काफी दहशतजदा हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गुलदार ने बछड़े को बनाया निवाला 
बालावाला इलाके में गुप्ता भूसा स्टोर के पास एक बछड़ा मरा पाया गया। लोगों ने आशंका जताई कि गुलदार के हमले में बछड़े की मौत हो गई। हालांकि, इसकी पुष्टि नहीं हो पाई कि बछड़े की मौत गुलदार के हमले से हुई या उसे किसी और जानवर ने मार डाला।

ये भी पढ़ें...Sardar Vallabhbhai Patel Jayanti: राष्ट्रीय एकता के लिए दौड़ा उत्तराखंड, सीएम धामी ने दिखाई हरी झंडी, तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed