फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

#Pulwama: ससुर की शहादत की खबर सुनकर फफक-फफककर रो पड़ा दामाद, तस्वीरें बेहद भावुक

Sat, 16 Feb 2019 07:40 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 16 Feb 2019 07:40 AM IST
विज्ञापन
uttarakhand jawan martyr in Pulwama Terror Attack son in law crying
martyr - फोटो : अमर उजाला
पुलवामा आतंकी हमले में ससुर की शहादत की खबर सुनकर दामाद आपा खो बैठा और फफक-फफक कर रो पड़ा। तस्वीरें बेहद भाावुक...
uttarakhand jawan martyr in Pulwama Terror Attack son in law crying
mohan lal raturi

जम्मू के पुलवामा में हुए आतंकी हमले में देहरादून निवासी मोहन लाल रतूड़ी भी शहीद हुए हैं। सीआरपीएफ में एएसआई रतूड़ी की शहादत की खबर शुक्रवार सुबह आई तो परिवार में मातम छा गया।

uttarakhand jawan martyr in Pulwama Terror Attack son in law crying
ram raturi
श्रीनगर-जम्मू मार्ग पर पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए हमले में मूल रूप से उत्तरकाशी जिले के चिन्यालीसौड़ के बनकोट निवासी मोहन लाल रतूड़ी (53) भी शहीद हुए हैं। मोहन लाल का परिवार फिलहाल देहरादून में कांवली रोड स्थित नेहरू पुरम एमडीडीए कालोनी में किराये के घर में रहता है। मोहन लाल सीआरपीएफ  की 110 वीं वाहिनी में एएसआई थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
uttarakhand jawan martyr in Pulwama Terror Attack son in law crying
martyr

बृहस्पतिवार को आतंकी हमले की खबर आने के बाद से परिजन मोहन लाल की सुरक्षा को लेकर चिंतित थे। मोहन लाल के दामाद सर्वेश नौटियाल की शुक्रवार सुबह सीआरपीएफ के कमांडेंट से बात हुई तो ससुर रतूड़ी की शहादत का पता चला। 

विज्ञापन
uttarakhand jawan martyr in Pulwama Terror Attack son in law crying
martyr
शुक्रवार को कांग्रेसी नेता सूर्यकांत धस्मान शहीद के घर पहुंचे तो दामाद फफक-फफक कर रो पड़े। सर्वेश कई घंटे तक ससुराल पक्ष को शहादत की सूचना नहीं दे पाए, उनके बताने कुछ मिनटों में ही ये खबर पूरे शहर में फैल र्गई। कुछ देर में ही रतूड़ी के आवास पर लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। शहीद की पत्नी सरिता और बच्चे सदमे में हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed