फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उत्तराखंड: भांजे की सगाई से लौट रहा था परिवार, ट्रक की टक्कर से कार के उड़े परखच्चे, चार लोगों की मौत, तस्वीरें...

Sun, 28 Feb 2021 09:55 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 28 Feb 2021 09:55 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Haldwani News: Four Family Members Dead in Horrific Car Accident during Returning from Nephew Engagement photos
कार हादसे में एक ही कुनबे के चार लोगों की मौत - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड के हल्द्वानी में बरेली-नैनीताल हाईवे पर शनिवार देर रात तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से ऑल्टो कार में सवार टाइल्स ठेकेदार सहित उनके परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई, जबकि ठेकेदार की पत्नी और भाई घायल हो गए। दोनों घायलों को एसटीएच में भर्ती कराया गया है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखचे उड़ गए। कार की बॉडी काटकर घायलों को मुश्किल से बाहर निकाला गया।



वहीं, लोगों का आराेप है कि एक ही परिवार के चार लोगों की मौत के बाद भी कोई पुलिस अधिकारी अस्पताल में झांकने तक नहीं आया। भीड़ सुरक्षाकर्मियों को धकेलते हुए अस्पताल के आपातकालीन चिकित्सा कक्ष में घुस गई थी। लालकुआं रोड पर दुर्घटना की जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल पर कांग्रेस नेता अब्दुल मतीन सिद्दीकी के भाई जावेद अपने दोस्तों के साथ गए। वहां स्थानीय लोग कार से घायलों को निकालने में जुटे थे, लेकिन स्थानीय पुलिस नदारद थी। इस बीच रास्ते से गुजर रहे आरटीओ रोड चौकी प्रभारी निर्मल सिंह लटवाल और मनोज ने घायलों को निकालने में मदद की। जावेद का कहना था कि स्थानीय पुलिस मौके पर नहीं पहुंची थी। अस्पताल में घायलों को देखने के लिए सैकड़ों लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई।  अस्पताल में देर रात तक चीख-पुकार मची रही। 

Uttarakhand Haldwani News: Four Family Members Dead in Horrific Car Accident during Returning from Nephew Engagement photos
हल्द्वानी में ट्रक की टक्कर से चार लोगों की मौत - फोटो : अमर उजाला

इस दौरान अस्पताल में भीड़ बढ़ती देख कर्मचारियों और सुरक्षा कर्मियों ने आपातकालीन कक्ष का दरवाजा बंद करने का प्रयास किया, लेकिन भीड़ अंदर घुस गई। अंदर डॉक्टरों और नर्सों का काम करना मुश्किल हो गया। काफी देर बाद कोतवाली थाने के एक दरोगा अस्पताल पहुंचे। दरोगा ने भीड़ को हटने का अनुरोध किया लेकिन कोई सुनने के लिए तैयार नहीं था। दो घंटे बाद कोतवाली थाने की पुलिस अस्पताल पहुंची।

Uttarakhand Haldwani News: Four Family Members Dead in Horrific Car Accident during Returning from Nephew Engagement photos
कार हादसे में चार लोगों की मौत के बाद रोते परिजन - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि हल्द्वानी में इंदिरानगर बड़ी रोड निवासी टाइल्स के ठेकेदार शाहिद रजा (35) अपने भांजे की सगाई में शामिल होने के लिए परिवार के साथ शुक्रवार को सितारगंज  गए थे। समारोह के बाद शनिवार की रात शाहिद ऑल्टो कार से घर लौट रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand Haldwani News: Four Family Members Dead in Horrific Car Accident during Returning from Nephew Engagement photos
कार हादसे में चार लोगों की मौत के बाद रोते परिजन - फोटो : अमर उजाला

हल्दूचौड़ स्थित इंडियन ऑयल प्लांट के समीप तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से कार में सवार ठेकेदार का परिवार बुरी तरह घायल हो गया। कार के परखचे उड़ गए। स्थानीय लोगों ने कार की बॉडी काटकर एक बच्चे सहित छह घायलों को बाहर निकाला।

विज्ञापन
Uttarakhand Haldwani News: Four Family Members Dead in Horrific Car Accident during Returning from Nephew Engagement photos
हल्द्वानी में चार लोगों की मौत के बाद अस्पताल में जमा भीड़ - फोटो : अमर उजाला

सुशीला तिवारी अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद ठेकेदार शाहिद रजा, उसके बेटे गॉजी (03), भतीजे अरसुल (18) पुत्र शाकिर रजा, आसमां (21) पत्नी राशिद को मृत घोषित कर दिया। शाहिद की घायल पत्नी शाजिया और भाई राशिद का अस्पताल में इलाज चल रहा है। शाजिया की हालत गंभीर बताई जा रही है। लालकुआं थाना पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed