फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   CM Pushkar Singh Dhami Holds Virtual Review Meeting on Char Dham Yatra from Delhi

उत्तराखंड: दिल्ली में मुख्यमंत्री धामी, चारधाम यात्रा को लेकर अधिकारियों के साथ की वर्चुअल समीक्षा बैठक

Tue, 15 Sep 2026 11:08 AM IST
Renu Saklani अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Tue, 15 Sep 2026 11:08 AM IST
सार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली स्थित उत्तराखंड निवास से चार धाम यात्रा के संबंध में संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।

विज्ञापन
CM Pushkar Singh Dhami Holds Virtual Review Meeting on Char Dham Yatra from Delhi
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी - फोटो : सूचना

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली स्थित उत्तराखंड निवास से चारधाम यात्रा को लेकर वर्चुअल समीक्षा बैठक की। बैठक में मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों के साथ चारधाम यात्रा से जुड़े विषयों पर समीक्षा की।

विज्ञापन

सीएम धामी ने अधिकारियों से यात्रा के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान चारधाम यात्रा से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड निवास से वर्चुअल रूप से बैठक में भाग लिया।
विज्ञापन
बैठक में संबंधित अधिकारी भी वर्चुअल माध्यम से जुड़े।

चारधाम यात्रा का दूसरा चरण आज से
चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज मंगलवार (आज) से होगा। श्रद्धालुओं की सुविधा व सुरक्षा के लिए सरकार की ओर से व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी की जा रही है। आस्था के सामने खराब मौसम व यात्रा मार्गों पर भूस्खलन भी चुनौती बन रही है। केदारनाथ पैदल मार्ग पर चीरबासा हेलीपैड के पास रविवार देर शाम पहाड़ी से पत्थर गिरने से एक घोड़ा संचालक और एक खच्चर गंभीर रूप से घायल हुआ है। जिला आपदा प्रबंधन व प्रशासन की टीम मौके पर तैनात है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढे़ं...देहरादून: पीएस चंदन जीना के घर ED की कार्रवाई पर हरीश रावत का पलटवार, बोले-आयोग बनाकर कार्यकाल की जांच करा लें


19 अप्रैल से शुरू हुई चारधाम यात्रा का पहला पड़ाव पूरा हो गया है। 15 सितंबर से यात्रा का दूसरा चरण शुरू होगा। बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री सहित हेमकुंड साहिब में फिर से तीर्थयात्रियों की संख्या बढ़ने की संभावना है। इसके लिए प्रदेश सरकार, जिला प्रशासन, बीकेटीसी ने तीर्थयात्रियों के सुगम, सुरक्षित व व्यवस्थित दर्शन के लिए व्यवस्थाओं के इंतजाम किए हैं। यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को पंजीकरण अनिवार्य रूप से करना होगा। इसके लिए ऑनलाइन के साथ ऑफलाइन पंजीकरण की सुविधा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed