जुनून तो जुनून होता है। यह कब और कैसे पैदा होता है। इसकी कहानियां अलग-अलग हो सकती हैं। कुछ ऐसी ही कहानी दून निवासी गरिमा प्रेम की है। जिन्होंने मुंबई में कम समय के भीतर एक अलग मुकाम बनाया। गरिमा बतौर क्रिएटिव हेड कई सीरियलों और फिल्मों में काम कर रही हैं।
मायानगरी में सितारों के बीच उत्तराखंड की बेटी ने पाया मुकाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पापा ये सीरियल कौन बनाता है...। मुझे भी बड़े होकर सीरियल बनाने हैं...। बचपन में अक्सर गरिमा प्रेम अपने पिता राजेश
गुलाटी से इस तरह के सवाल पूछती थीं। पर तब शायद उन्हें भी यह अहसास नहीं होगा कि उनकी बेटी एक दिन अपने सपने
को साकार करेगी।
गरिमा ने फोन पर अमर उजाला को बताया कि 2011 में जब वह मुंबई पहुंची तो काफी स्ट्रगल करना पड़ा। बकौल गरिमा कई बार तो ऐसी नौबत आई कि लगा सपना सपना रह जाएगा। पर हिम्मत नहीं हारी। पहला मौका शशि सुमित प्रोडक्शन के रूप में मिला। बतौर एसोसिएट क्रिएटिव हेड लाइफ ओके के साथ ‘मैं तुलसी तेरे आंगन की’ में काम किया। इसके बाद डायरेक्टर्स कट प्रोडक्शन के साथ अमृत मंथन किया।
‘गुमराह’, ‘मेरी आशिकी तुम से ही’ में काम करने का मौका मिला। काफी कुछ सीखने को मिला। 2012 में क्रिएटिव हेड के तौर पर बाला जी टेलीफिल्मस के साथ करीब तीन साल तक गुमराह सीरीज की। जो चैनल वी का काफी पापुलर शो था।
इसके बाद 2015 में कलर्स में एकता कपूर ने फिर मौका दिया। ‘मेरी आशिकी तुमसे ही’ में किए काम को उन्होंने खूब सराहा। जिसके चलते उन्होंने मुझे बालाजी मोशन मूवी के तहत बनने वाली ‘फ्लाइंग जट’ फिल्म में क्रिएटिव हेड के तौर पर काम सौंपा।