फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Raita Party: पूर्व सीएम हरीश रावत का सियासी 'रायता'...बोले- हम समेटना और भाजपा सिर्फ बिखेरना जानती है

Wed, 11 Sep 2024 08:59 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 11 Sep 2024 08:59 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Former CM Harish Rawat Raita Party in dehradun Attack on BJP Photos
हरीश रावत की रायता पार्टी - फोटो : फेसबुक @ Harish Rawat

उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व सीएम हरीश रावत ने अपने आवास पर रायता पार्टी में भ्रष्टाचार, महिला अपराध और गरीबों पर हो रहे अत्याचार के मुद्दों पर भाजपा सरकार का निशाना साधा। कहा, हम रायता बनाना, खिलाना और समेटना जानते हैं लेकिन भाजपा सिर्फ रायता बिखेरना जानती है। आज भाजपा नेताओं को राहुल गांधी का फोबिया हो गया है। अपने झूठ पर पर्दा डालने के लिए भाजपाई राहुल की हर बात पर बयानबाजी कर रहे हैं।



बुधवार को डिफेंस काॅलोनी स्थित आवास पर पूर्व सीएम ने रायता पार्टी के दौरान मीडिया से बातचीत की। कहा, अमेरिका दौरे पर राहुल गांधी ने अंतरराष्ट्रीय विवि में एक छात्र के आरक्षण के सवाल का जवाब दिया। इस पर भाजपा रायता फैला रही है।

Uttarakhand: सुशील कुमार शिंदे का बयान सुन बोले सीएम धामी- कश्मीर में तब और अब के हालात में कर सकते हैं अंतर

Trending Videos
Uttarakhand Former CM Harish Rawat Raita Party in dehradun Attack on BJP Photos
हरीश रावत की रायता पार्टी - फोटो : फेसबुक @ Harish Rawat

अल्पसंख्यकों पर अत्याचार बढ़ रहे
राहुल गांधी ने अपने जवाब में देश की संविधान सभा में डाॅ. भीम राव आंबेडकर के भाषण को ही दोहराया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत भाजपा नेता लोगों के सवाल से भागे रहे हैं। राज्य में महिलाओं, पिछड़े, अल्पसंख्यकों पर अत्याचार बढ़ रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि महिलाओं के यौन शोषण में कई दर्जाधारियों को सरकार बचा रही है।

Uttarakhand Former CM Harish Rawat Raita Party in dehradun Attack on BJP Photos
हरीश रावत की रायता पार्टी - फोटो : फेसबुक @ Harish Rawat

आरक्षित सीटों पर कांग्रेस की हार की वजह जानूंगा
हरीश रावत ने कहा, कांग्रेस को आरक्षित विधानसभा सीटों पर हार मिल रही है। दिसंबर माह में प्रदेश के गंगोलीघाट, सोमेश्वर, बागेश्वर, पुरोला, नैनीताल, पौड़ी, राजपुर, घनसाली विधानसभा के दुर्गम क्षेत्रों का भ्रमण करूंगा। इन क्षेत्रों का विकास देखने के साथ ही लोगों से बातचीत कर हार के कारणों को जानने का प्रयास करुंगा। कांग्रेस ने अपने शासन में इन क्षेत्रों के विकास को प्राथमिकता दी कांग्रेस सरकार के समय की योजनाओं की तह तक जाऊंगा। साथ ही भाजपा सरकार के समय की भ्रष्टाचार पोथी भी तैयार करूंगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand Former CM Harish Rawat Raita Party in dehradun Attack on BJP Photos
हरीश रावत की रायता पार्टी - फोटो : फेसबुक @ Harish Rawat

सीएम धामी बताएं सरकार गिराने के आरोपों की जांच का क्या हुआ
हरीश रावत ने कहा कि सदन में सरकार गिराने की साजिश की बात सामने आई थी। जिसमें 500 करोड़ से सरकार गिराने का आरोप गुप्ता बंधुओं पर लगाए गए। ये गंभीर आरोप हैं। सीएम धामी ने गुप्त एजेंसियों से जांच कराने की बात कही। सीएम को बताना चाहिए क्या जांच हुई। विधानसभा अध्यक्ष को भी आरोपों की जांच के लिए संयुक्त कमेटी बनानी चाहिए। उन्होंने प्रवर समिति बनाने को चुनाव टालू समिति बताया है।

विज्ञापन
Uttarakhand Former CM Harish Rawat Raita Party in dehradun Attack on BJP Photos
हरीश रावत की रायता पार्टी - फोटो : फेसबुक @ Harish Rawat

भ्रष्टाचार पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को घेरा
पूर्व सीएम ने कहा, जीरो टॉलरेंस का दावा करने वाली भाजपा सरकार के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के विभाग उद्यान, सैन्य धाम, पीएमजीएसवाई में भ्रष्टाचार के मामले सामने आए। जो भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार के प्रतीक है। साथ ही देहरादून में नदी खालों के मालिक बन गए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed