{"_id":"6acbf79e4e43c9fdd100a47c","slug":"a-workshop-for-expanders-and-in-charges-will-be-held-in-kashipur-dehradun-news-c-5-hld1006-1087967-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: विस्तारकों और प्रभारियों की\nकार्यशाला काशीपुर में होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: विस्तारकों और प्रभारियों की कार्यशाला काशीपुर में होगी
विज्ञापन
Iभाजपा के नवनियुक्त विधानसभा विस्तारकों और प्रभारियों के लिए काशीपुर में 13 और 14 अक्तूबर को कार्यशाला आयोजित की जाएगी। इसमें राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष, प्रदेश प्रभारी राम माधव, सीएम पुष्कर सिंह धामी सहित कई वरिष्ठ नेता मार्गदर्शन देंगे।
भाजपा प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार ने बताया कि यह कार्यशाला सभी 70 विधानसभा के विस्तारकों और प्रभारियों के लिए है। इसमें संगठनात्मक, राजनीतिक, रणनीतिक और चुनावी संरचना पर विस्तृत प्रशिक्षण दिया जाएगा। कार्यशाला का मुख्य लक्ष्य संगठन को जमीनी स्तर पर सक्रिय और सशक्त बनाना है। साथ ही, आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों और पार्टी की रणनीति को व्यवस्थित रूप से आगे बढ़ाना है। इसमें चुनावी राजनीति, संगठनात्मक मजबूती और क्षेत्रवार महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी। सामाजिक समीकरणों के अनुरूप प्रभावी कार्ययोजना भी तैयार की जाएगी।I