{"_id":"61802190a2f2c513c977ca1e","slug":"uttarakhand-election-2022-yashpal-arya-got-emotional-after-join-congress-from-bjp-in-welcome-program-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड चुनाव 2022: यशपाल के दिल में भरा गुबार, कांग्रेस में आते ही ऐसे निकला बाहर, तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड चुनाव 2022: यशपाल के दिल में भरा गुबार, कांग्रेस में आते ही ऐसे निकला बाहर, तस्वीरें
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Mon, 01 Nov 2021 11:01 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
यशपाल आर्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पौने पांच साल भाजपा में रहकर घर वापसी करने वाले यशपाल आर्य अपनों के बीच पहुंचकर भावुक हो गए। रूंधे गले से बोले, सुबह का भूला, शाम को लौट आए तो उसे भूला नहीं कहते। 40 वर्ष तक कांग्रेस की सेवा की है।
ज्यादा दिन दूर नहीं रह सकता था। इन पौने पांच सालों में कोई दिन ऐसा नहीं गया, जब मेरा मन मुझे कचोटता नहीं था। हमेशा कसमसाहट में रहा...और आखिरकार लौट आया। वे कांग्रेस मुक्त भारत बनाना चाहते हैं, लेकिन अब हम मिलकर भाजपा मुक्त उत्तराखंड बनाएंगे।
21 दिन पहले भाजपा छोड़कर कांग्रेस में वापसी करने वाले यशपाल आर्य ने लाव लश्कर के साथ सोमवार को कांग्रेस मुख्यालय भवन में पहली बार एंट्री की। इस दौरान पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, पूर्व सीएम हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह सहित तमाम नेताओं और कार्यकर्ताओं ने फूल मालाएं पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया।
अपने संबोधन में यशपाल आर्य ने जब वे भाजपा में थे तो उनके सहयोगी मित्र आपस में कहते थे, भाजपा को सरकार चलानी नहीं आती, सरकार कांग्रेस वाले ही अच्छी चलाते हैं। हम विपक्ष में ही ठीक हैं। यशपाल ने कहा कि भाजपा में कुछ भी सहज नहीं है। वहां सभी असहज हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का आदमी भाजपा में रह ही नहीं सकता है। भाजपा का विकास सिर्फ होर्डिंग-पोस्टर तक ही सीमित है।
2 of 6
यशपाल आर्य
- फोटो : अमर उजाला
इससे पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने यशपाल आर्य का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि उन्होंने पहले भी पार्टी और संगठन को मजबूती प्रदान की है। उनकी पुन: वापसी से पार्टी को नया संबल मिलेगा। जनता को कांग्रेस से बड़ी उम्मीदें हैं, अब सबको मिलकर इन उम्मीदों पर खरा उतरना है। इस अवसर पर पूर्व सीएम हरीश रावत ने आर्य का स्वागत चुटिले अंदाज में किया।
3 of 6
यशपाल आर्य का स्वागत
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि एक तरफ गोदियाल, दूसरी तरफ यशपाल हैं। हम सबको आपकी आज्ञा का पालन करना है। उन्होंने कहा कि यशपाल अपने ही बनाए घर में लौटे हैं। हमारे शरीर का एक टुकड़ा अलग हो गया था, जो फिर से जुड़ गया है। हरीश ने कहा कि यशपाल के आने से पार्टी में पार्टी में नई शक्ति का संचार होगा। अब कमजोर वर्ग, पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यकों और महिलाओं को मिशन के तौर पर पार्टी से जोड़ना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
यशपाल आर्य का स्वागत
- फोटो : अमर उजाला
इसके लिए पार्टी नेताओं को जिम्मेदारी तय करनी होगी। केंद्र में 2024 में कांग्रेस सरकार बनने का शुभारंभ 2022 में उत्तराखंड में सरकार बनने से होगा। 2024 में लाल किले पर प्रधानमंत्री के रूप में राहुल गांधी तिरंगा फहराएंगे। उन्होंने कहा कि यशपाल आर्य के भाजपा छोड़ने से पूरी भाजपा में भूचाल आ गया और अब लोग कांग्रेस में आने के लिए लाइन लगाए खड़े हैं।
विज्ञापन
5 of 6
यशपाल आर्य
- फोटो : अमर उजाला
नेता प्रतिपक्ष प्रीतम ने कहा कि पूर्व में यशपाल आर्य किन्हीं कारणों से हमसे अलग हो गए थे, लेकिन उनका दिल हमेशा कांग्रेस में ही रहा। विधानसभा में एक मंत्री के रूप में उनसे हमेशा संवाद बना रहा। यशपाल हमेशा कहते थे उत्तराखंड की भलाई के लिए कांग्रेस का मजबूत होना जरूरी है। प्रीतम ने यशपाल की वापसी के लिए पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को भी धन्यवाद दिया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।